U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
 

रामपुर में एफएम सुविधा शीघ्रः अपर महानिदेशक

 

Tags: Rampur, F M Radio, Gulab Chandra, Aditional D.G All India Radio ( Central Zone)

First Publised on : 2011:10:21       Time 22:26       Last  Update on  : 2011:10:21       Time 22:26

रामपुर,21 अक्टूबर । (उप्रससे)। Rampur, Oct 21, 2011. Uttar Pradesh Samachar Sewa, Agency for Web News in Uttar Pradesh. जल्द ही रामपुर के लोग भी एफएम का लुत्फ उठा सकेंगे। इसके लिए स्थानीय स्तर ही नहीं हाई लेवल पर भी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। बस ट्रांसमीटर लगना शेष रह गया है।
आकाशवाणी (मध्य क्षेत्र) के अपर महानिदेशक गुलाब चंद ने बताया कि रामपुर में एफएम का काम तेजी से चल रहा है। कागजी कार्रवाई से लेकर तकनीकी काम भी लगभग पूरा हो चुका है। कुछेक उपकरण लग रहे हैं, यह काम भी जल्द ही पूरा हो जाएगा। गोरखपुर में क्षमतावृद्घि का काम चल रहा है। वहां एक किलोवाट के ट्रांसमीटर को रीप्लेस किया जा रहा है। वहां दस किलोवाट का ट्रांसमीटर लगवाया जा रहा है। एक किलोवाट का ट्रांसमीटर वहीं से रामपुर आएगा, इसके बाद यहां भी एफएम शुरू हो जाएगा। उन्हाेंने बताया कि इसे जिले भर में सुना जा सकेगा। प्रसारण गुणवत्ता की बात करें तो करीब पचास किलोमीटर की परिधि में सुस्पष्ट आवाज आएगी। हालांकि, इससे अधिक दूरी पर भी सुना जा सकेगा लेकिन, वायस क्वालिटी फिर गिर सकती है। एफएम शुरू होने के बाद हायर अथारिटी से दिशा-निर्देशानुसार लोकल न्यूज भी प्रासारित की जाएंगी। शहर की गतिविधियाें से भी रूबरू कराने का प्रयास किया जाएगा। ताकि, अधिकाधिक लोगाें को खुद से जोड़ा जा सके। चर्चा के दौरान अपर महानिदेशक गुलाब चंद ने कहा की उत्तर प्रदेश और उत्तरखंड के किसी भी आकाशवाणी केंद्र पर डायरेक्टर नहीं है ।

News source: ,   U.P.Samachar Sewa

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET