U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
 

प्रदेश में सुशासन के लिए भाजपा को सत्ता सौंपेः राजनाथ सिंह

 

Tags: Jan Swabhiman Yatra B.J.P Bareilly, Rajnath Singh

First Publised on : 2011:10:21       Time 21:24       Last  Update on  : 2011:10:21       Time 21:24

बरेली,21 अक्टूबर । (उप्रससे)। Bareilly, Oct 21, 2011. Uttar Pradesh Samachar Sewa, Agency for Web News in Uttar Pradesh. स्वाभिमान से जीने का अधिकार और सुशासन का संदेश लेकर भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह की यात्रा रात शहर में पहुंची। इसमें साध्वी उमा भारती, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार और प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही भी शामिल रहे। सभी नेे भ्रष्टाचार और महंगाई मुक्त शासन के लिए भाजपा को सत्ता में लाने का आह्वान किया।
नगर निगम गेट के सामने हुई सभा में रात दस बजे राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश में आम आदमी का स्वाभिमान कुचला जा रहा है। सपा और बसपा का राज भ्रष्टाचार के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के हाथ में ‘राजनीति’ संपत्ति कमाने का जरिया बन गई है, जबकि सपा के हाथ में यह विपत्ति बन गई थी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में घपले के चलते तीन चिकित्सा अधिकारियों की जानें जा चुकी हैं। उन्होंने महंगाई के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। इससे पहले उन्होंने बदायूं में कई सभाएं कीं। साध्वी उमा भारती ने कहा कि गुजरात में मुसलमान दूसरे प्रदेशों से ज्यादा तरक्की कर रहे हैं। अगर भाजपा सत्ता में आई तो 90 दिन के भीतर व्यवस्था परिवर्तन करके दिखा देंगे। उन्होंने भाजपा शासन में रामराज्य और राम मंदिर के निर्माण का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार ने कहा कि बसपा डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम का दुरुपयोग कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सपा और बसपा ने प्रदेश को जातियों में बांटने का काम किया। संचालन राष्ट्रीय सचिव संतोष गंगवार ने किया। विधायक राजेश अग्रवाल, विधायक छत्रपाल गंगवार, डॉ. दिनेश जौहरी, धर्मपाल सिंह, जयदीप सिंह बरार, रविंद्र सिंह राठौर, गुलशन आनंद, सुधीर जैन, , तेजेश्वरी सिंह, पूरनलाल लोधी, आदि मौजूद रहे। जन स्वाभिमान यात्रा लेकर पहुंचे राजनाथ सिंह, सूर्य प्रताप शाही, उमा भारती को गदा भेंट की गईं।

News source: ,   U.P.Samachar Sewa

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET