U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
 

मुजफ्फरनगर में व्यापारी से 50 हजार की लूट

 

Tags: Muzaffarnagar

First Publised on : 2011:10:21       Time 13:37       Last  Update on  : 2011:10:21       Time 13:37

मुजफ्फरनगर, 21 अक्टूबर। (उप्रससे)। Muzaffarnagar, Oct 21, 2011. Uttar Pradesh Samachar Sewa, Agency for Web News in Uttar Pradesh. पोपुलर के पेड़ों का भुगतान करने जा रहे व्यापारी से दिन दहाडे चार तमंचाधारी बदमाशों ने 50 हजार रूपये लूट लिए। लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने बदमाशों की जंगल में तलाश की, लेकिन बदमाश फरार हो गये।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना बुढाना क्षेत्र के गांव मंदवाडा निवासी लकड़ी व्यापारी सनव्वर ने गांव खेड़ी निवासी रामनाथ से पोपुलर का बाग 58 हजार रूपयों में खरीदा था। सनव्वर अपने भाई सहरी के साथ गुरूवार को बाइक पर सवार होकर पोपुलर के पेडाें का भुगतान देने गांव खेड़ी जा रहा था। हुसैनपुर के जंगल में कुरावा रोड़ से खेड़ी जाने वाले रास्ते पर तीन बजे मामूदीन की टयूबवैल के पास तमंचाधारी चार बदमाशों ने सनव्वर की बाइक में डंडा मार कर गिरा दिया। बाइक गिरते ही चालक सहरी बदमाशों के चंगुल से बचकर भाग गया। चारों बदमाशों ने सनव्वर को दबोच लिया। बदमाशों ने सनव्वर से 50 हजार की नगदी लूट ली, विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी को मारपीट कर बंधक बनाकर ईंख के खेत में फेंक दिया। सहरी ने पास ही में बिजली की लाईन बना रहे मजदूरों को आवाज लगाकर बुला लिया तथा अपने गांव मंदवाडा में फोन पर सूचना दी। सूचना पर सीओ अयोध्या प्रसाद व एसडीएम डीपी सिंह थाना फुगाना, भौराकलां व कोतवाली प्रभारी डीके मित्तल केसाथ घटना स्थल पर पहुंचे। गांव हुसैनपुर, लुहसाना, कुरावा व खेडी क़े ग्रामीणों के साथ पुलिस ने घंटों बदमाशों की जंगल में तलाश की। लेकिन बदमाश फरार हो गये। सनव्वर ने कोतवाली में 50 हजार नगदी लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

News source: ,   U.P.Samachar Sewa

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET