U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
 

लूटपाट कर महिला के अपहरण का प्रयास

 

Tags: Shamli, Prabudha Nagar

First Publised on : 2011:10:21       Time 11:32       Last  Update on  : 2011:10:21       Time 11:32

शामली (प्रबुद्धनगर), 21 अक्टूबर  I (उप्रससे)। Shamli (Prabudha Nagar), Oct 21, 2011. Uttar Pradesh Samachar Sewa, Agency for Web News in Uttar Pradesh. दीवार फांदकर घर के अंदर घुसे अज्ञात बदमाशों ने एक महिला के यहां लूटपाट करने के साथ ही उसके अपहरण का प्रयास किया। महिला ने पड़ोसियों के यहां जाकर जान बचाई। पीडित महिला ने थाने में पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट पाट करने व अपहरण का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज करा न्याय दिलाये जाने की गुहार लगाी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना कैराना क्षेत्र के ग्राम तितरवाडा निवासी रोशनी देवी पत्नि तेजपाल ने थाने में पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गत करीब 12 बजे वह घर पर अपने दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ अकेली थी, तभी दीवार फांदकर बदमाश मकान में घुस गये और उसके कुंडल व घर में रखे ढाई हजार रूपये आदि लूटने के बाद उसका अपहरण करने का प्रयास किया। किन्तु महिला ने पडाेसियों के यहां जाकर अपनी जान बचाई। शोर मचाने पर बदमाश भाग गये। महिला ने बताया कि उसका पति लापता है। पुलिस ने तहरीर लेकर घटना की जांच प्रांरभ कर दी है।
प्रबुध्दनगरः आईटीबीपी जवान सहित कई लोगों को लूटा
शामली (प्रबुद्धनगर), 21 अक्टूबर। (उप्रससे)। प्रदेश की मुखिया मायावती के बनाये गये नये जिले में बदमाशों का आतंक बेखौफ जारी है और बदमाश जनपद में लगातार लूट चोरी व हत्याएं कर पुलिस को चुनौती दे रहे है लेकिन जनपद पुलिस बेखौफ हुए बदमाशों के सामने पंगु बनी दिखाई दे रही है। इसी कडी में तीन नयी घटनाएं उस समय जुड गयी जब बदमाशों ने जनपद में अलग-अलग तीन स्थानों पर हथियारों के बल पर तीन मोटर साईकिलों सहित हज का टिकट, हजारों रूपये के कपडे व महिलाओं से कूंडल लूटकर फरार हो गये जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में बधेव नहर पुलिया बदमाशों का पसंदीदा स्थान बन गयी है।
तीन हथियारबंद बदमशों ने गतरात हज पर जाने की तैयारी में लगे एक कपडे के व्यापारी से पचास हजार रूपयें की नकदी सहित एक महिला के सोने के आभूषण व दो मोटरसाइकिले और हज यात्रा का हवाई जहाज का टिकट लूट लिया। घटना की सूचना से प्रबुद्धनगर जनपद पुलिस मे हडकंप मच गया और अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस ने घंटों तक बदमाशों को पकड़ने की कांबिग की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। इसके अलावा अपनी बहन को लेकर अपने गांव वापिस लौट रहे आईटीबीपी के एक जवान तथा उसकी बहन से सशस्त्र बदमाशों ने मोटर साइकिल, चालीस हजार रूपये की नकदी तथा कु डंल लूट लिए। वहीं दूसरी ओर बीती रात आधा दर्जन बदमाशों ने एक व्यक्ति के यहां लूट करने का प्रयास किया, लेकिन जाग होने पर बदमाश फरार हो गये। इससे दो दिन पूर्व भी मौहल्ले में आकर किसी के यहां लूट या अन्य कोई गंभीर घटना करने के इरादे से मौहल्ले के लोगों के घरों की कुन्डी बदमाशों ने लगा दी गई थी।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना आदर्श मंडी थाना क्षेत्र की बधेव नहर पुलिया पिछले काफी समय से बदमशों के लिए पसंदीदा स्थान बनी हुई है। इसी पुलिया के निकट बदमाशोंने पूर्व मे भी हत्या किए हुए कुछ अज्ञात शव ठिकाने लगाए थे। लेकिन गत रात तो बदमाशों के लिए यह स्थान लूट का पंसदीदा स्थान बन गया। बधेव निवासी शरीफ पुत्र मोजू पंजाब में कपडों के व्यापार का काम करता है वह वहां से अपना उधार वसूलने के बाद गत रात लगभग 8 बजे शामली पहुंचा और अपने पुत्र नईम को फोन करके बाइक लेकर शामली आने को कहां। रात्रि लगभग साढे 8 बजे वह अपने पुत्र नईम के साथ मोटर साइकिल यूपी 11 एल-6285 पर सवार होकर जब गांव में जारहा था, तो बधेव पुलिया पर पहुंचते ही अचानक ईख के खेत से शस्त्रों से लैस तीन बदमाश निकले और उन्होंने पिता पुत्र को हथियारों से आतंकित कर कब्जे में लेकर लूटपाट शुरू कर दी। बदमशो ने शरीफ से पचास हजार रूपये की नकदी तथा नईम से 1500 रूपये की नकदी, घडी, हज का हवाई टिकट, मोबाइल फोन आदि लूट लिए और दोनो को खेत मे बंधक बना लिया। बताया जाता है कि हज पर जाने के लिए ही शरीफ नकदी वसूलीकर लाया था। इसी दौरान बागपत जनपद के बडौत थाना क्षेत्र के गांव कोताना निवासी मोनू पुत्र नेत्रपाल गांव मुडेटकलां में अपनी मौसी उर्मिला के यहां आया हुआ था। वह भी रात्रि के समय अपनी मौसी को मोटरसाईकिल एचआर 60 ए-5103 पर बैठाकर डाक्टर के यहां उपचार के लिए ले जा रहा था। जैसे ही वे पुलिया पर पहुंचे बदमाशों ने उन्हे भी आतंकित करके रोक लिया और उनसे मोटरसाईकिल सहित उर्मिला से सोने के आभूषण व मोनू से नकदी तथा मोबाईल फोन आदि लूट लिया। बदमाशों ने उन्हें भी बांधकर ईख के खेत में बैठा लिया और उनकी मोटर साइकिल लेकर फरार हो गए। लगभग डेढ घंटे की मशक्कत के बाद चाराें बंधक किसी तरह बंधनमुक्त हुए और थाना आर्दश मंडी पुलिस को घटना की सूचना दी। लूट की वारदात की सूचना मिलते ही प्रबुद्धनगर जनपद पुलिस में हडकंप मच गया और अपर पुलिस अधीक्षक हीरालाल के नेतृत्व में पुलिस ने बदमाशों की तलाश में काफी देर काम्बिग की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।
इसके अलावा जनपद के थाना भौराकलां भौराकलां क्षेत्र के ग्राम साल्हाखेडी निवासी आईटीबीपी का जवान आकाश अपनी बहन सुनीता के साथ गांव आदमपुर से मोटरसाईकिल पर वापस जा रहा था। जब वे भौराकलां के गांव भाजू के निकट पहुंचे तभी गन्ने के खेत से आए बदमशों ने उन्हें हथियारोें के से आतंकित कर चालीस हजार की नकदी, मोटरसाईकिल तथा कुडंल लूट लिए। लूटपाट के बाद बदमाश फरार हो गए। घटना की सूचना थाना भौराकलां पुलिस को दी गयी है।
वहीं दूसरी ओर जनपद के थाना कैराना क्षेत्र के मौहल्ले के सलीम अहमद, यूसुफ त्यागी ने बताया कि बीती रात करीब 12 बजे मौहल्ले में आधा दर्जन बदमाशों ने उनके यहां लूट करने के प्रयास से कुन्डी खटखटाई, लेकिन आस-पास जाग होने पर अज्ञात बदमाश भाग गये। जिस पर बदमाश फरार हो गये। मौहल्ले में लगातार घट रही घटनाओं के कारण भय व्याप्त है।

News source: ,   U.P.Samachar Sewa

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET