U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
मां ही निकली की बेटी की कातिल

Tags: Bareilly

First Publised on : 2011:10:25       Time 21:57       Last  Update on  : 2011:10:25       Time 21:57

नाजायज संबंधों का विरोध करने पर प्रेमी के साथ मिलकर की थी बेटी कीहत्या
बरेली, 25 अक्टूबर । (उप्रससे)। नरगिस की कातिल उसकी मां ही निकली। निर्दयी रुखसाना ने ही अपने प्रेमी के साथ उसे मार डाला। पुलिस की पूछताछ में रुखसाना ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। घटना को अंजाम देने के बाद उसने ग्राम प्रधान के पति समेत तीन लोगों पर आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस को शुरू से ही उसकी कहानी पर यकीन नहीं था। जिले के शेरगढ़ पुलिस स्टेशन के गांव बैरमनगर की रुखसाना का कृत्य यकीनन हर मां को शर्मसार कर देने वाला है। कलंकित होते रिश्तों के दौर में रुखसाना कई कदम आगे निकल गई। नरगिस 16 वर्षीय का शुक्रवार की रात कत्ल हो गया था। नरगिस की मां रुखसाना ने अपने और बेटी के साथ दुष्कर्म होने और उसके बाद बेटी को कत्ल कर दिए जाने की सूचना पुलिस को दी थी। उसने ग्राम प्रधान के पति जलील अहमद, भूपसिंह और नरेश पर आरोप लगाया था। पुलिस ने रुखसाना की तहरीर पर मुकदमा तो कायम कर लिया था, लेकिन उसे इस कहानी यकीन नहीं था। मौके के हालात और रुखसाना का बयान पूरे घटनाक्रम पर सवाल खडे़ करने वाले थे।
पुलिस ने रुखसाना के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली तो उसकी गांव के ही महताब से कई बार लम्बी बातचीत होने का पता चला। महताब और रुखसाना के सम्बंधों पर गांव में पहले ही चर्चाएं थीं। पुलिस ने रुखसाना से पूछताछ शुरू की तो आठ घंटों तक वह अपनी बताई कहानी पर ही अड़ी रही। बेटी को अपने सामने मरवा देने वाली मां का मुंह खोलना आसान नहीं था, लेकिन आखिरकार वह टूट ही गई और अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसने अपनी बेटी के कत्ल की सारी असलियत बयान कर दी।
नरगिस अपनी मां के गैर मर्द से संबंध पर नाराज रहती थी। महताब के घर आने पर उसने कई बार उसे भला-बुरा भी बका था। अपने पिता से भी वह शिकायत कर चुकी थी। एक बार उसके पिता और महताब के बीच झगड़ा भी हुआ था। प्रधान के पति और दूसरे नामजद कराए गए दो लोगों से भी महताब और रुखसाना का किन्ही बातों को लेकर पहले झगड़ा हो चुका था। कलयुगी मां रुखसाना को पुलिस ने जेल भेज दिया। हालांकि महिला कांस्टेबलों के साथ जेल जाते वक्त भी उसकी आंखों में आंसू नहीं थे, लेकिन आज उसने यह जरूर कहा कि उससे बहुत बड़ी गलती हो गई। सीओ बहेड़ी अखेलेश भदौरिया ने बताया की नरगिस की मां रुखसाना ने अपना जुर्म कबूल लिया है । रुखसाना भी वारदात में शामिल रही, उसके प्रेमी महताब ने नरगिस क़ा कत्ल किया है । पोस्मार्टम में बेटी की साथ और रुखसाना के मेडिकल से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। रुखसाना को जेल भेज दिया गया है ,महताब की तलाश जारी है ।
 

News source: ,    U.P.Samachar Sewa

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET