U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
पटाखों में विस्फोट से परिवार के छह लोगों की मौत

Tags:

First Publised on : 2011:10:25       Time 23:50       Last  Update on  : 2011:10:26       Time 02:00

मृतकों में पति-पत्नी, पुत्र-पुत्रियां शामिल, गांव मे कोहराम
महाराजगंज, 25 अक्टूबर। (उत्तर प्रदेश समाचार सेवा)। पटाखा बनाते समय एक मकान में आज हुए भीषण विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना में आठ लोग घायल हुए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पनियारा अन्तर्गत ग्राम रामपुर में मजहर अली के पास पटाखा बनाने का लाइसेंस है। उसके घर में पटाखा बनाते समय आग लग जाने से अचानक विस्फोट हो गया। इस विस्फोट से मकान की छत गिर गई। छत गिरने से पटाखा बना रहे लोग मलवे में दब गए। विस्फोट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने दबे हुए लोगों को मलवे से निकाला। विस्फोट और मलवे में दबकर पटाखा बनाने के लाइसेसी मजहर अली (55), उसका पुत्र मुबारक अली (35), पत्नी आयशा (50), पुत्री शमीदुल (30), पुत्री हमीदुल (28) व एक छोटी बच्ची की मृत्यु हो गई। जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए।
शराबी पिता ने बच्चों को कुल्हाड़ी से काटकर आतम्हत्या कर ली, बेटे की मौत, दो बच्चे घायल
अकबरपुर (रमाबाईनगर), 25 अक्टूबर। (उप्रससे)। शराबी पिता ने आर्थिक तंगी के चलते अपने बच्चों को कुल्हाड़ी से काटने के बाद आत्महत्या कर ली। घायल हुए बच्चों में से एक बेटे की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अकबरपुर अन्तर्गत ग्राम बारा निवासी श्रीप्रकाश कहार अत्यधिक शराब पीने का आदी था। इससे उसकी आर्थिक स्थिति भी खराब हो गई थी। आज उसने अपने तीन बच्चों को कुल्हाडी से काट दिया। पिता के हमले में नितेश (6), सुधा (8) और विवेक (4) गंभीर रूप से घायल हुए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां नितेश की मृत्यु हो गई। उधर बच्चों को कुल्हाडी से काटने के बाद श्रीप्रकाश ने राजमार्ग पर जाकर एक ट्रक के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली।
ट्रैक्टर ट्राली पलटने से तीन श्रध्दालुओं की मौत
चित्रकूट, 25 अक्टूबर। (उप्रससे)। चित्रकूट दर्शन के लिए आ रहे श्रदधालुओं की ट्रैक्टर ट्राली पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई तथा छह लोग घायल हो गए। सभी श्रध्दालु इलाहाबाद के निवासी हैं।
जानकारी के अनुसार इलाहाबाद के थाना कोराव निवासी कुछ लोग ट्रैक्टर ट्राली से चित्रकूट दर्शन के लिए आ रहे थे। रात नौ बजे मऊ थाना अन्तर्गत बरगढ घाटी में ट्रैक्ट्रर ट्राली पलट गई। दुर्घटना में तीन लोगों सूरजपाल (50), नन्दलाल (37), वादी (15) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए।
वर्चस्व की लड़ाई में हत्या
इटावा, 25 अक्टूबर। (उप्रससे)। नगर में वर्चस्व को लेकर चल रही जंग में आज एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पांच लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली अन्तर्गत पुराना बस अड्डा रोड पर एक होटल पर बैठे मेवाती टोला निवासी रसूल खां के पुत्र जूली (45) को क्षेत्र के ही पांच लोगों ने घेर कर गोली मार दी। गोली लगने से जूली की मौके पर ही मौत हो गई।
दो सिपाहियों के हत्यारे को पुलिस ने मुठभेड़ में मारा
मथुरा, 25 अक्टूबर। (उप्रससे)। गत माह दो सिपाहियों की हत्या करने के बाद रायफलें लूटने वाले एक बदमाश को बीती रात पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। मारा गया बदमाश शातिर अपराधी था। उस पर विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज थे।
जानकारी के अनुसार विगत माह 27 सितम्बर को दो सिपाहियों रामवीर और कृष्णकुमार की गोली मारकर हत्या क र दी गई थी। बदमाश इनकी रायफल भी लूट ले गए थे। बीती रात थाना नौहझील की चौकी नानकपुर क्षेत्र में ग्राम गुसमना और बहरई के बीच पुलिस की कुछ बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश मारा गया। इसकी पहचान कालू उर्फ योगेन्द्र के रूप में हुई जोकि शातिर बदमाश था। इसके पास से एक रायफल भी बरामद हुई जोकि गत माह मारे गए सिपाहियों की हत्या कर लूटी गई थी।

News source: ,    U.P.Samachar Sewa

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET