U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
शाहजहांपुर में हुआ बगलामुखी और देवी धूमावती का आह्वान

Tags: मां बलगामुखी, मां धूमावती, मोक्षधाम , तांत्रिक श्रीमती अवनीश गुप्ता, Maa Baglamukhi, Maa Dhumavati, Tantric Mrs Avnish Gupta

First Publised on : 2011:10:26       Time 22:40       Last  Update on  : 2011:10:27       Time 08:19  

शाहजहांपुर. 26 अक्टूबर। (उप्रससे)। मोक्षधाम स्थित श्मशान में दीपों के पर्व के अवसर पर मां महामाया शक्ति पीठ की तांत्रिक श्रीमती अवनीश गुप्ता ने विश्व कल्याण एवं प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले विनाश से मुक्ति प्राप्त करने के लिये मां बगंलामुखी सहित मां धूमावती का आह्वान कर यज्ञ एवं हवन किया। यज्ञ में दूर दराज से आये सैकडों लोगों ने अपनी - अपनी समस्याओं के निवारण के लिये आहुतियां डाली।

ठस अवसर तांत्रिक अवनीश गुप्ता ने बताया कि आज विश्व में जो रहा है वह व्यक्ति के ईश्वर के प्रति विमुख होने के कारण घटित हो रहा है। उन्होंने का कि बीते इन वर्षों का युग माता स्कन्दमाता का था जो कल्याणकारी थीं लेकिन अब जो युग इस नवम्बर से शुरू होगा वह विध्वंसकारी होगा क्योंकि दशम विद्या की पंचम विद्या के रूप में आने वाला युग धूमावती के नाम होगा, जिनकी प्रकृति विध्वंसकारी है।

जब ईश्वर ने सारी सृष्टि की रचना की है उसी को जब आज हम भूल जायेंगे तो विनाश तो सम्भव ही है। इसी लिये प्रत्येक पर्व एवं त्योहार पर वह जन कल्याण की भावना से यज्ञ करती है क्योंकि श्मशान में एक यज्ञ करने से सौ अश्वमेघ यज्ञों का फल प्राप्त होता है। यदि इसी बहाने लोग ईश्वर से जुड़े रहे और उनकी भक्ति करते रहेें तो उन्हें कष्ट ही क्यों हों। क्योंकि जो भी मां बगुलामुखी और उनके स्वरूपों की आराधना करता है तो वह स्वयं अपने भक्तों की रक्षा करती हैं। मां बगुलामुखी कल्याण करने वाली है वह किसी को भी दुखी नहीं देखना चाहती है नौ देवीयों के बाद दशम देवी के रूप में अवतरण हुआ है। जबकि इस वर्ष नवम्बर माह से पंचम विद्या के रूप में मां धूमावती का होगा। यज्ञ में भाग लेने वालों में पूर्व कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुरेश मिश्र, आेंकार मनीषी, आशीष शुक्ला, कौशिकी गुप्ता, अनिल मिश्रा एडवोकेट, राजीव शुक्ला, कृष्ण मोहन, ज्ञानेश कुमार, शिवानी गुप्ता, राजीव गुप्ता, दीपक गुप्ता, महेन्द्र पाल, राजेन्द्र कुमार, कमल कठेरिया, सीतापुर से राकेश, राजकुमार, लखीमपरु से शिवकुमार, हरिद्वार से राजेश, कमलेश, नीलम, रिषभ, लव गुप्ता सहित तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद थे। यज्ञ के पश्चात मोक्षधाम में दीयों जला कर रोशनी की गयी और और आतिशबाजी की गयी। तत्पश्चात आये हुए श्रध्दालुओं ने भंडारे एवं प्रसाद का आनंद लिया।

उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापामारी, 16 नमूने भरे

शाहजहांपुर. 26 अक्टूबर। (उप्रससे)। मिलावटी व नकली खाद बीज और कीटनाशक पर अंकुश लगाने के लिए छापेमारी अभियान शुरू कर दिया गया है। कृषि निदेशक का फरमान मिलने के बाद यहां कृषि अधिकारियों ने तीन दर्जन प्रतिष्ठानों पर छापे डालकर डीएपी, एसएसपी, माइोन्यूट्रिएंट समेत कीटनाशक व बीज के नमूने भरे।

कृषि निदेशक ने प्रदेश भर के कृषि अधिकारियों को प्रतिदिन दस-दस दुकानों की चेकिंग के निर्देश दिये हैं। जिले में जिला कृषि अधिकारी चरन सिंह, अपर जिला कृषि अधिकारी एके त्रिपाठी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी शैलेन्द्र कुमार तथा भूमि सरंक्षण अधिकारी आके विश्वकर्मा ने अमल शुरु कर दिया है। डीएओ, एडीएओ और पीपीओ आदि ने पहले ही दिन तीन दर्जन दुकानों पर छापेमारी कर 16 नमूने अधिगृहीत किये गये। कार्रवाई का केन्द्र रहा पुवायां और सदर क्षेत्र। डीएओ ने इस दौरान नाहिल साधन सहकारी समिति का भी निरीक्षण किया। यहां न तो कृषि ऋण का रजिस्टर मिला और न ही किसानों को दी जाने वाली चेक। इस अवसर किसानों ने पुराने मूल्य 605 रुपये वाली डीएपी को नये दर पर बेचे जाने की शिकायत की। डीएओ ने बताया कि समितियों पर ऋण के तहत डीएपी पुरानी दरों मिल रही है, जबकि नया रेट 910 रूपये बोरी का है।

शाहजहांपुर में एक रात में चार घरों में चोरी

1.20 लाख नकद, रिवाल्वर व बंदूक सहित लाखों की पर हाथ साफ

शाहजहांपुर. 26 अक्टूबर। (उप्रससे)।चोरों ने एक रात में चार घरों में घुसकर रिवाल्वर, बंदूक, नगदी समेत लाखों का जेवर चुराकर ले गए। चोरी की घटनाओं से पुलिस प्रशासन में हडकम्प मच गया। एएसपी सिटी दयाराम सरोज ने मौका मुआयना किया।

निगोही थानान्तर्गत ग्राम लोहरगवां निवासी पूर्व प्रधान असी खां मय परिवार के रात में बरामदे में सो रहे थे। रात में चोर मकान की छत पर चढ गए और जीने के सहारे एक कमरे में घुसकर रिवाल्वर तथा डबल बैरल बंदूक अपने कब्जे में ले ली। इसके बाद चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर एक लाख 20 हजार रुपये नकद, दो जोड़ सोने की झुमकी, दो झूमर, एक लॉकेट, एक जोड़ चांदी की पायल तथा ब्रीफकेस चुराकर ले गए। अगले दिन सुबह पूर्व प्रधान की नींद खुली तो कमरे में सामान बिखरा देखकर चौंक गए। सूचना पर एएसपी दयाराम सरोज, सीओ शिष्यपाल, एसओ केके वर्मा मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। पूर्व प्रधान ने बताया कि एक लाख 20 हजार रुपये ट्रैक्टर की किस्त देने के लिए अलमारी में रखे थे। पुलिस ने शमीम खां के गन्ने के खेत में ब्रीफकेस बरामद किया। उसमें से कीमती कपडे गायब थे।

इसी गांव की विधवा शमीम बेगम पत्नी यामीन अपने मायके गोला गई हुई थी। उसका लडका जरीफ घर में सो रहा था। रात में चोर उसके यहां भी घुस गए और संदूक का ताला तोड़कर नगदी, जेवर आदि सामान ले गए। इसी थाना क्षेत्र में गांव उदारा के प्रमोद तथा रणधीर के मकान में भी रात चोर घुसकर नगदी, कपडा, बर्तन आदि सामान चुराकर ले गए। एक रात में चार चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन में हडकम्प मच गया।

चोरी की घटना को लेकर एएसपी दयाराम सरोज के निर्देश पर पुलिस लाइन से खोजी कुतिया लोहरगवां गांव में पूर्व प्रधान असी खां के घर पर गई और दीवार सूंघी। इसके बाद वह बडी तेजी के साथ शमीम खां के गन्ने के खेत में गई। यहां पर कुछ देर रुकने के बाद फिर प्राथमिक विद्यालय में जाकर बैठ गई। उसके बाद खोजी कुतिया वहां से हिली नहीं।

News source: ,    U.P.Samachar Sewa

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET