U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
केन्द्र की चिट्ठी पर सीएम का कड़ा एतराज

Tags: MNREGA, Ms Mayawati Chief Minister Uttar Pradesh,

First Publised on : 2011:10:28       Time 13:42       Last  Update on  : 2011:10:28       Time 13:42

लखनऊ, 28 अक्टूबर। (उप्रससे)। महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना में भ्रष्टाचार को लेकर केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश की चिट्ठी पर मुख्यमंत्री मायावती ने कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने इसे केन्द्र राज्य संबंधों के विपरीत बताते हुए केन्द्र से नियमों की जानकारी करने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि केन्द्र सरकार के मंत्री ग्रामीण विकास की योजना महात्मा गांधी नेरगा पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने नरेगा में भ्रष्टाचार के मामलों पर सीबीआई से जांच कराये जाने की बात पर नराजगी जाहिर की है और कहा है कि राज्य की एजेंसियां जांच करने मेहं सक्षम हैं। उन्होंने यह भी बताया है कि राज्य सरकार ने मनरेगा में हुए भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलने पर उनपर तत्परता से कार्रवाई की गई है। इस तरह के मामलों में 71 एफआईआर दर्ज की गई हैं। मुख्यमंत्री ने यह बात केन्द्रीय मंत्री को जबाबी चिट्ठी में कही हैं।

News source: ,    U.P.Samachar Sewa

Summary: 

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET