U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
रामलीला में कार घुसाकर 27 को कुचला, 8 की मौत
अंधाधुंध दौड़ाकर दर्शकों पर चढ़ा दी थी चालक ने जीप, मौके से फरार

Tags:

First Publised on : 2011:10:28       Time 19:34       Last  Update on  : 2011:10:28       Time 19:34

आजमगढ़, 28 अक्टूबर। (उप्रससे)। रामलीला देख रहे श्रध्दालुओं की भीड़ पर एक चालक ने जीप चढ़ा दी। जीप से कुचलकर आठ लोगों की मौत हो गई तथा 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक जीप छोड़कर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार थाना कप्तानगंज अन्तर्गत ग्राम कौडिया स्थित प्राइमरी पाठशाला के प्रांगण में बीती रात रामलीला हो रही थी। गांव तथा आस पास के लोग रामलीला देखने के लिए भारी संख्या में जुटे हुए थे। इसी बीच रात करीब नौ बजे एक जीप संख्या यूपी 50 सी 3099 के चालक ने तेज गति से आकर दर्शकों पर गाड़ी चढा दी। भीड़ में जीप के घुसते ही अफरा तफरी मच गई। इस बीच जीप की चपेट मे ंआकर तथा कुचलकर 27 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक जीप छोड़कर भाग गया। रामलीला में घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से निजी वाहनों से घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा। चिकित्सालय पहंचे पर डाक्टरों ने आठ लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में कमला प्रसाद गौड़, आनन्द वर्मा, उमेश यादव, दिनेश वर्मा, दिनेश यादव, जिलेदार वर्मा, ओमप्रकाश यादव व एक व्यक्ति अज्ञात शामिल हैं। जबकि 19 अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।

News source: ,    U.P.Samachar Sewa

Summary: 

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET