U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
धर्मगुरु नहीं रामदेव और श्रीरविशंकर:  दिग्विजय सिंह

Tags:

First Publised on : 2011:10:29       Time 22:14       Last  Update on  : 2011:10:30       Time 07:42

आर एस एस में कुछ लोग आतंकवादी: कांग्रेस महासचिव 

सहारनपुर, 29 अक्टूबर। (उप्रसस)। कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश के प्रभारी दिग्विजय सिंह ने आज जनपद के कस्बा देवबंद में पहुंचने पर अपने विचार वक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में कुछ ऐसे लोग है जिनकी आतकंवाद में संलिप्तता साबित हो चुकी है। इतना ही नहीं उन्होने कहा कि बाबा राम देव और श्री श्री रवि शंकर कोई धर्म गुरू नही है। बाबा राम देव योग के बहाने जनता से ठगी करते है और वह व्यवसायिक व्यक्ति है।

श्री सिंह आज यहा कुल हिन्द राब्ता ए मसाजिद के महासचिव मौलाना अब्दुल्ला इब्नुल कमर के आवास पर प्रेस वार्ता में बोल रहे थे, उन्होने कहा कि वर्ष 2001 में मध्यप्रदेष के मउ में एक बम फेंका गया था और इस कांड मे संघ के चार व्यक्ति गिरफ्तार किये गये थे जिनमें से एक संघ के प्रमुख नेता सुनील जोशी भी थे। उन्होने कहा कि संघ द्वारा यह मुसलमानो को बदनाम करने की साजिष थी जो कांग्रेस ने नाकाम कर दी। श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेषा कटटरपंथियो के खिलाफ लडाई लडी है और ये मिषन आज तक भी जारी है। उन्होने स्पष्ट कहा कि बाबा रामदेव हो या श्री श्री रवि षंकर दोनो ही सनातन धर्म के गुरू नही है। वह प्रत्येक धर्म गुरू का सम्मान करते है और यही कारण है कि हरिद्वार के अखाडा परिषद द्वारा उन्हे सम्मानित किया जा चुका है। उन्होने कहा कि बाबा रामदेव को केवल वहीं भ्रष्टाचार दिखता है जहां कांग्रेस की सरकारे है यही हालत श्री श्री रवि शंकर की भी है जिन्हे कर्नाटका में भ्रष्टाचार नजर नही आ रहा है। उन्होने कहा कि धर्म गुरू वो है जो परम्मपरागत ढंग से जनता में धर्म का प्रचार प्रसार करें ना कि बाबा राम देव है जो योग सिखाने के भी पैसे लेते है और हद तो यह है कि जिन्होने उन्हे योग सिखाया वो आचार्य कर्मवीर गायब है उनका कोई अता पता नही है।

उन्होने कहा कि कांग्रेस सरकार विदेषो में जमा काले धन को देष में वापस लाने के लिए वचनबध्द है और यह जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है कि किसका कितना काला धन विदेषो मे जमा है। उन्होने कहा कि वे अन्ना हजारे का सम्मान करते है लेकिन उनके काम करने का ढंग ऐसा है जिससे यह साबित होता है कि वह भाजपा के लिए काम कर रहे है। उन्होने कहा कि सनातन धर्म में साधू का व्यवसाय करना वर्जित है जो व्यवसयाय कर रह है वो साधू नही हो सकते।

बसपा सरकार दे रही है अपराधियाें को षरण

जनपद के कस्बा देवबंद में पत्रकारों से वार्ता करते हुए इसी बीच कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेष के प्रभारी राजा दिग्विजय सिंह ने उत्तर प्रदेष की बसपा सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि सुश्री मायावती सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय का नारा लेकर सत्ता में आयी थी लेकिन उनके कार्यकाल में सर्वजन दुखाय व बसपा नेता सुखाय हो गया है। श्री सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेष मे सडक बिजली की हालत बद से बदतर है। प्रदेष सरकार केवल अपराधियों को शरण देने में लगी हुई है। उत्तर प्रदेष की जनता खून के आंसू रो रही है आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता बसपा को करारा जवाब देगी।

भाजपा को अपनी सरकार में क्यों याद नही आया काला धन

प्रेसवार्ता में भाजपा को भी आडे हाथों लेते हुए राजा दिग्विजय सिंह ने कहा कि जब देष में भाजपा की सरकार थी तब उन्हे काले धन की याद क्यों नही आयी क्या उस समय विदेषो में काला धन जमा नही था? उन्होने कहा कि लाल कृष्ण आडवाणी कभी 70 हजार करोड रूपये विदेषो में काले धन के रूप मे जमा बताते है कभी 4 लाख करोड रूपये बताते है आखिर ये आंकडे उनके पास कहा से आते है ये वो क्यों नही बताते?

रालोद से गठ बंधन होने की सम्भावना

राजा दिग्विजय सिंह ने देवबंद में पत्रकारों से वार्ता के दौरान स्पष्ट कर दिया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस रालोद के साथ गठबंधन करने का प्रयास कर रही है क्योंकि स्व0 चौ0 चरण सिंह ने हमेषा गैर साम्प्रदायिक राजनीति की है। उन्होने कहा कि चौ0 अजीत सिंह ने कुछ गलती जरूर की लेकिन वो पुरानी बांते है। कांग्रेस रालोद के साथ गठबंधन कर आगामी विधानसभा चुनाव लडेगी और उत्तर प्रदो में निष्पक्ष और काम करने वाली सरकार बना कर मौजूदा भ्रष्ट सरकार से यहां की जनता को छुटकारा दिलायेगी।

News source: ,    U.P.Samachar Sewa

Summary: 

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET