U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
पुलिस के खौफ से जुआरी ने नदी में कूदकर आत्महत्या की

Tags:

First Publised on : 2011:10:30       Time 21:20       Last  Update on  : 2011:10:31       Time 06:10

दो सिपाहियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज, निलंबित
मिर्जापुर , 30 अक्टूबर। (उप्रससे)। पुलिस के खौफ से एक जुआरी ने गंगा नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली। उसका शव आज सुबह गंगा से निकाला गया है। जुआरी की मौत पर दो पुलिस कांस्टेबिलों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। घटना के बाद से दोनों फरार हैं।
प्राप्त जानाकारी के अनुसार थाना चील्ह के सिपाही संजय सिंह व उमा शंकर सिंह क्षेत्र गस्त कर रहे थे तो कस्वा चील्ह में कुछ लोग फड बनाकर ताश से जुऑ खेलते दिखायी दिये। दोनोेंं सिपाहियों को फड की तरफ आते देख कर जुऑ खेल रहे लोग भागने लगे जिनमें से जुऑ खेल रहा एक व्यक्ति जावेद उम्र 25 वर्ष पुत्र महबूब अली निवासी कस्वा व थाना चील्ह, गंगा नदी में कूद गया। आज जावेद का शव गंगा नदी से बरामद हुआ। इस संबंध में थाना चील्ह पर धारा 304 भादवि का अभियोग सिपाही संजय सिंह व उमाशंकर सिंह के विरूध्द पंजीकृत कर पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर द्वारा दोनों आरक्षियों को निलंबित कर दिया गया। दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

News source: ,    U.P.Samachar Sewa

Summary: 

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET