|
बरेली,
05 अक्टूबर। (उप्रससे)। भारतीय जनता पार्टी
के नेता और व्यवसायी अनिल गुप्ता की बीती
रात मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई।
दुर्घटना में उनके बहनोई और लखीमपुर के
अधिवक्ता नवीन गुप्ता घायल हो गए हैं।
उत्तर प्रदेश समाचार सेवा को प्राप्त
समाचार के अनुसार फ रीदपुर निवासी भारतीय
जनता युवाक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष और
बड़े व्यवसायी अनिल गुप्ता कल एक मुकदमे के
सिलसिले में अलीगढ़ गए थे। वापस लौटते समय
बदायुं जनपद अन्तर्गत कछली ब्रिज के आगे
उनकी कार अंधेरे में खड़ी ट्रैक्टर ट्राली
से टकरा गई। दुर्घटना की सूचना होने पर
गांव वालों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की
मदद से दोनों को लहुलुहान हालत में फंसी
हुई कार से निक ाला और रात में ही उन्हें
बदायुं के जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां से गंभीर हालत में अनिल गुप्ता को
बरेली रिफर कर दिया गया जबकि नवीन गुप्ता
को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
देर रात बरेली के एक निजी ट्रामा सेंटर
में घायल अनिल गुप्ता को भर्ती कराया गया
जहां डाक्टरों ने रात करीब एक बजे उन्हें
मृत घोषित कर दिया। युवा नेता अनिल गुप्ता
का आज दोपहर बाद उनके पैतृक नगर फरीदपुर
में अन्तिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम
संस्कार में भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष
गंगवार समेत भारी संख्या में नागरिक शामिल
हुए। |