U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  नेट पर हमले से तिलमिलाये दिग्विजय ने एफआईआर कराई
  F.I.R against Facebook,Twitter & You tube in India

Tags: F.I.R with E.O.W, special branch of economic offencive cell, Delhi Police, Digvijay Singh, Facebook, Twitter, you tube, sulekha.com, msn.com, youbihar. com, ibibo.com, NewsofDelhi. com, DimagKharab.com

Publised on : 2011:10:04       Time 11:52                                 Update on  : 2011:10:04       Time 11:52

नई दिल्ली, 04 अक्टूबर। (उप्रससे)। सोसल नेटवर्किंग साइट्स और न्यूज वेब साइट्स पर हो रहे हमलों से कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह तिलमिला गए हैं। वे जुबानी हमलों और अखबारी बयानवाजी में अपने बड़बोलेपन से बाजी मार ले जाते हैं। विरोधियों पर जैसे चाहे वैसे आरोप जडते है किन्तु इंटरनेट से वे पार नही पा रहे हैं। उनके बड़बोलेपन और राष्ट्रविरोधी शक्तियों के पक्ष में दिये गेए बयानों से सोसल नेटवर्किंग साइट्स के लेखक, सदस्य, ब्लागर और वेब पत्रकारों ने उनकी बखिया उधेड़ कर रख दी है। उनके कार्टून बनाकर फेसबुक, यू ट्यूब पर डाले गए हैं। तमाम वेब साइट्स उनका मखौल उड़ाती नजर आ रही हैं। ट्विटर पर ऐसे कमेंट आ रहे हैं जिनका दिग्विजय के पास कोई जबाव नहीं होता है। ऐसे हालात में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता ने अब बचाव के लिए पुलिस की शऱण ली है। उन्होंने दिल्ली पुलिस की ई.ओ.डब्लू शाखा में फेसबुक, ट्बिटर, यू-ट्यूब, एम.एस.एन, इब्बो, सुलेखा समेत 10 वेब साइट्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कराई है। दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि उनके खिलाफ इन वेब साइट्स पर अपमानजनक, कष्टकारक और छवि को नुकसान पहंचाने वाली बातें लिखी गई हैं। पुलिस ने सूचना प्रोद्योगिकी कानून (आईटी एक्ट) में मामला दर्ज कर लिया है। श्री सिंह ने यह रिर्पोर्ट दिल्ली पुलिस की ईओडब्लू शाखा में गुरुवार को दर्ज करायी है।

News source: U.P.SAMACHAR SEWA

Summary:  The Congress general secretary has registered an FIR against 10 websites -includingFacebook,YouTube andTwitter- for allegedly carrying out "highly offensive, annoying, insulting and injurious" content against him in the form of messages, pictures and other data on their respective sites.

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET