U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
 

अन्ना की मुहिम को संघ का समर्थन

Publised on : 2011:10:06       Time 11:12                                 Update on  : 2011:10:06       Time 11:12  

कानपुर, 06 अक्टूबर। (उप्रससे)। अन्ना की मुहिम को समर्थन देने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तैयार है, बशर्ते के टीम अन्ना संघ से समर्थन की माग करे। यह बात संघ के सरकार्यवाह सुरेश राव जोशी उर्फ भैया जी जोशी ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि अन्ना हजारे भ्रष्टाचार के खिलाफ उत्तर प्रदेश के चुनाव में अभियान चलाने के लिए समर्थन मांगते हैं तो इस पर हम समर्थन देने को तैयार हैं क्योंकि संघ भी चाहता है कि सदन में अच्छे लोग चुनकर जाएं। उन्होंने कहा कि संघ ने हमेशा कुरीतियों और भ्रष्टाचार का विरोध करने वाले का समर्थन किया है। श्री जोशी यहां पं दीनदयाल उपाध्याय सनातन विद्यालय के वार्षिकोत्सव में शामिल होने के लिए यहां आये थे। श्री जोशी ने कहा कि चुनाव में शत प्रतिशत मतदान होना चाहिए। इसके साथ ही अच्छे लोगों को राजनीति में आना चाहिए। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ी तो संघ जागरुकता अभियान भी चलाएगा।

News source: U.P.SAMACHAR SEWA

Summary:  

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET