U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  गांधी और शास्त्री के मार्ग पर चलने का संकल्प लें: मुलायम सिंह
Tags: 
Update on  : 2011:10:02       Time 23:26                                Update on  : 2011:10:02       Time 23:26 

लखनऊ, 02 अक्टूबर। (उप्रससे)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि हमें महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के बताये रास्ते पर चलना चाहिए। इससे नई पीढ़ी को प्रेरणा और मार्ग दर्शन मिलेगा। श्री यादव आज पार्टी कार्यालय में गांधीजी और शास्त्री जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इसके पहले श्री यादव ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया तथा पुष्प चढाये।
श्री यादव ने कहा कि गॉधी जी और उनके विचार हिन्दुस्तान की सीमा पार कर दुनिया के सुदूर देशों तक पहुॅच गए हैं। गॉधी जी वह महापुरूष थे जिनके पीछे पूरा देश ख़डा हो गया था। गॉवों में गांधी जी को लोकगीतों में गाया जाने लगा था। उन्होंने देश को आजादी दिलाई जिससे हमें अपने मन की सरकारे चुनने और एम0पी0, एम0एल0ए0 बनाने का अधिकार मिला है। स्व0 शास्त्री ने घोर गरीबी में भी अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से पढाई की, देशसेवा में लगे और प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुॅचे।श्री यादव ने कहा कि गॉधी जी अपने अंतिम दिनों में निराश हो गये थे। गॉधी जी गांव को विकास की इकाई मानकर स्वावलंबी ग्राम स्वराज का सपना देखते थे। डा0 लोहिया और जे0पी0 ने उनका सच्चे मायने में अनुगमन किया था। उन्होंने कहा आज हम गर्व से कह सकते हैं कि समाजवादी पार्टी ने गॉधी जी का रास्ता अपना रखा है। गॉधी जी चाहते थे किसान को केन्द्रित कर नीतियॉ बनें। समाजवादी पार्टी की सरकार ने किसानों को पेशंन तथा अन्य लाभ देने के प्रयास किए थे। बेरोजगारों को भत्ता दिया था। समाजवादी पार्टी की सरकार में उ0प्र0 के किसान पर सबसे कम कर्ज था। आज वह सबसे ज्यादा कर्ज से लदा है। उसे फसल का लागत मूल्य भी नही मिल रहा है। मंहगाई ने उसकी कमर तोड़ दी है। 

           

News source: U.P.SAMACHAR SEWA

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET