U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
 

दस लोगों की सामूहिक आत्महत्या का रहस्य गहराया, एक शव पर टंगा मिला

Tags: Switzerland couple injured inaccident near Hapur (India), Mr Dughmor, Mrs Abu, Abulhamu

Publised on : 2011:10:05       Time 22:10                                 Update on  : 2011:10:05       Time 22:10 

मुजफ्फरनगर, 05 अक्टूबर। (उप्रससे)। देहरादून के विकास नगर में नहर में कुद कर आत्म हत्या करने वाले दस लोगों के मामले में आज नया मोड़ आ गया है। पता चला है कि इसी परिवार के एक सदस्य का शव इस सामूहिक आत्महत्या के बाद जंगल से बरामद हुआ है। शव पेड़ पर लटका हुआ था। जबकि एक वृध्दा घटना स्थल के पास बेहोशी की हालत में मिली थी।
ज्ञातव्य है कि जिन दस लोगों ने कल देहरादून में सामूहिक रूप से नहर में कूदकर आत्महत्या की थी। वे सभी मुजफ्फरनगर जनपद के निवासी थे। इनमें से तीन बच्चों के शव आज यहां लाये गए।
बहन से लव मैरिज करने पर युवक की हत्या
इलाहाबाद, 05 अक्टूबर। (उप्रससे)। प्रेम विवाह करना एक युवक को इतना महंगा पड़ा कि उसे जान गंवानी पड़ गई। विवाह के एक साल बाद लड़की के भाई ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के पिता ने उसके साले के खिलाफ नामजद हत्या की रिपोर्ट दर्ज करायी है।
जानकारी के अनुसार थाना व कस्बा धूमनगंज के निवासी पंचमलाल की बहन से गांव के ही एक युवक चन्द्रपाल (27) से प्रेम विवाह कर लिया था। इस बात से लड़की के परिवार के लोग काफी नाराज हुए थे। वे लोग प्रेम विवाह करने वाले युवक से रंजिश रखते थे। बीती शाम जब चन्द्रपाल दवा लेने जा रहा था तो लड़की के भाई पंचमलाल ने चन्द्रपाल को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल चन्द्रपाल की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
प्रेमिका की हत्या कर खुदकुशी कर ली
आजमगढ, 05 अक्टूबर। (उप्रससे)। प्रेमिका की हत्या करने के बाद एक युवक ने खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी युगल की मौत क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार थाना सियारी अन्तर्गत ग्राम गौरडीह आइमा में आज सुबह करीब नौ बजे कु दरकशा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्यारे ने खुद को भी गोली मार ली। पता चला है कि थाना विलरियागंज के ग्राम मोहम्मदपुर निवासी तऊबखां की प्रेम संबंध गौरडीह निवासी दरकशा से था। आज सुबह किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया तो प्रेमी तऊबखां ने गोली मार दी। इसके बाद खुद भी गोलीमारकर आत्महत्या कर ली।
सडक़ दुघर्टना में विदेशी दंपत्तिसहित पांच लोग घायल
हापुड(पंचशील नगर)5 अक्टूबर थाना बाबूगढक्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 24पर होंडा सिटी कार व टाटा 407ट्रक की भिडंत में विदेशी दंपत्तिसहित पांच लोग घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हडक़ंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार स्वीटजरलैंडनिवासी डगमारअपनी पत्नी अबू,बेटी अबुलहामूएक अन्य तीन माह पूर्व भारत भ्रमण पर आये थे। बुधवार को वाराणसी जाने के लिए किराये पर होंडा सिटी ली। जिस पर चालक नेपाल निवासी यादराम तैनात था। डगमारअपने बच्चों को साथ लेकर वाराणसी को चल दिये। जब उनकी कार नेशनल हाइवे पर थाना बाबूगढक्षेत्र में पहुंची तो सामने से आ रहे टाटा 407ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि होंडा सिटी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के आला अधिकारियों में हडक़ंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया। विभाग के आला अधिकारियों ने नर्सिंग होम पहुंचकर घायलों के बारे में जानकारी ली।

News source: U.P.SAMACHAR SEWA

Summary:  

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET