U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  कर्नाटक में भाजपा कार्यकर्ता ने मंत्री को चप्पल से पीटा
Tags: Karnataka, BJP Minister V.Somanna, BJP Activist B.S.Pradsad
Publised on : 2011:10:02       Time 16:36                                 Update on  : 2011:10:02       Time 16:36

बंगलौर, 02 अक्टूबर। (उप्रससे)। Banglore, 0ct 2, 2011, U.P.Web News. भारतीय जनता पार्टी के एक नाराज कार्यकर्ता ने आज अपनी ही पार्टी की सरकार के मंत्री को उनके कार्यालय में घुसकर चप्पल से पीट दिया। मंत्री पर चप्पल से हमला करने वाले कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय की संस्तुति पर बने प्रवेश पत्र पर विधान सभा सचिवालय के अन्दर घुसा था।

उ.प्र.समाचार सेवा Uttar Pradesh Samachar Sewa को प्राप्त जानकारी के अनुसार गोविन्दराजानगर विधान सभा क्षेत्र का एक भाजपा कार्यकर्ता बी.एस.प्रसाद आज विधान सभा सचिवालय मे घुसा और सीधे आवास मंत्री वी सोमन्ना के कक्ष में घुसगया। उसने कक्ष में घुसते ही मंत्री पर चप्पल से हमला कर दिया। कार्यकर्ता ने मंत्री को चप्पल से पीटने के बाद भागने का प्रयास किया किन्तु एस सुरक्षाकर्मियों ने गिरफ्तार करके पुलिस के हवाले कर दिया। पता चला है कि उक्त कार्यकर्ता एक वैधानिक प्रवेश पास के माध्यम से विधान सभा के अन्दर आया था। उसका प्रवेश पास भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी पत्र की संस्तुति पर बना था। गिरफ्तारी के बाद हमलावर बी.एस.प्रसाद ने कहा कि उसने मंत्री वी.सोमन्ना के विधान सभा क्षेत्र गोविन्दराजानगर में उपचुनाव के दौरान उनका प्रचार किया था। उसने कहा कि वह किसी बोर्ड में अपनी नियुक्ति चाहता था। किन्तु मंत्री ने उसकी कोई मदद नहीं की।

उधर विधान सभा सचिवालय के भीतर मंत्री पर हमला होने से पूरी सरकार सकते हैं। मंत्रियों और विधान सभा की सुरक्षा को लेकर प्रश्न चिन्ह लग रहे हैं। हालांकि गृहमंत्री  आर. अशोका ने राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को तलब किया है। उन्होंने अधिकारियों से विधान सभा की सुरक्षा कड़ी करने को कहा है। उधर नगर पुलिस कमिश्नर ज्योति प्रसाद ने इस बात से इनकार किया है कि यह सुरक्षा में चूक है। क्योंकि कार्यकर्ता एक वैद्य प्रवेश पत्र के माध्यन से विधान सभा के अन्दर आया था जोकि पार्टी कार्यालय की संस्तुति पर बना था। मुख्यमंत्री डी.वी.सदानन्द गौड़ा ने दिल्ली से घटना की जानकारी ली है। वे भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग ले रहे हैं।

News source: U.P.SAMACHAR SEWA

Summary:  senior Karnataka BJP minister was today beaten with a slipper by his own party worker

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET