|
देहरादून,
04 अक्टूबर। (उप्रससे)।
Dehradun, Oct 04, 2011. U.P.Web News
गरीबी से हारे
एक 10 सदस्यीय परिवार ने आज यहां जल समाधि
ले ली। पूरा परिवार गरीबी और बेरोजगारी से
तंग था। परिवार की एक मात्र कमाऊ महिला का
गत माह निधन होने से इस परिवार में कोई भी
सदस्य कमाने वाला नहीं था। इस वजह
से पूरे परिवार ने यहां शक्ति नहर में
छलांग लगा दी। नहर में डूबकर जान देने वालों
10 सदस्यों में 6 बच्चे, 3 महिलाएं और एक
पुरुष शामिल है। जबकि एक बजुर्ग महिला नगर
के तट पर बेहोश हालत में मिली है।दिल दहला
देने वाली यह घटना विकासनगर क्षेत्र की
है। विकास नगर के चन्द्रबनी क्षेत्र में
रहने वाला यह परिवार सब्जी बेचने और घरों
में काम करता था। घटना की जानकारी होने पर
मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने पुलिस को
लगाकर नगर से शवों को बाहर निकलवाया है।
अभी तक आठ शव बाहर निकाले जा चुके हैं। |