U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  मुखबिरी के शक में युवक को सरेआम चौराहे पर गोलियों से भूना
Tags: Saharanpur
Publised on : 2011:09:04       Time 23:08                                   Update on  : 2011:09:04       Time 23:08

सहारनपुर, 04 सितम्बर। (उप्रससे)। जिले में बदमाशों की आतंक इतना अधिक हो गया है कि वे खुलेआम अब अपने विरोधियों और मुखबिरों को टिकाने लगा रहे हैं। जिले के एक शातिर और इनामी अपराधी ने अपने मुखबिर को सरेआम चौराहे पर लाकर गोलियों से भून दिया। उसने हत्या का बाकायदी प्रदर्शन किया ताकि आतंक के भय से कोई भी व्यक्ति अपराधी के खिलाफ मुखबिरी न कर सके।

                यह मामला जिले के थाना गंगोह अन्तर्गत बाढ़ी माजरा का है। इस गांव का अपराधी मुस्तफा तमाम मामलों में वांछित है। उस पर हत्या, लूट,डैकती, पुलिस पार्टी पर हमले के कई मामले दर्ज हैं। उसने पूरे जिले समेत निकटवर्ती पानीपत में भी आतंक मचा रखा है। इस पर पचास हजार का इनाम घोषित किया गया है। उक्त अपराधी ने बीती रात गांव बाढ़ी माजरा पहुंच कर मुखबिर छत्तीस वर्षीय अकबर को उसके घर के सामने ही चौराहे पर लाकर गोली मार दी। अपराधी ने पहले आतंक फैलाने के लिए उसके पैरों मे गोलियां मारीं फिर उसकी कनपटी पर गोली दाग दी। इस दौरान उसने सभी लोगों को चेतावनी दी कि किसी ने पुलिस को सूचित किया तो परिवास समेत खात्मा कर दिया जाएगा। मृतक के भाई ने शातिर बदमाश मुस्तफा के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
 

समाचार स्रोतः उप्रससे
Summary:
News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET