U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  वरिष्ठ पत्रकार सुधीर कुमार लहरी का निधन
Tags: Sudhir Kumar Lahari senior Journalist of Bijnore Times passes away
Publised on : 2011:09:05       Time 19:23                                   Update on  : 2011:09:05       Time 19:23

लखनऊ, 05 सितम्बर। (उप्रससे)। राजधानी के वरिष्ठ पत्रकार और बिजनौर टाइम्स के संवाददाता सुधीर कुमार लहरी का आज सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया, वे 52 वर्ष के थे। आज दोपहर भैंसा कुण्ड श्मशान घाट पर उनकी अन्त्येष्टि कर दी गई। स्व.लहरी ने अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ा है। स्व.सुधीर कुमार लहरी के निधन पर मुख्यमंत्री मायावती ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए श्रध्दांजलि अर्पित की है।
स्व.लहरी लगभग तीस वर्ष से पत्रकारिता में थे। वे राय मुख्यालय पर मान्यता प्राप्त संवाददाता थे तथा लगभग 10 वर्ष तक उ.प्र.प्रेस मान्यता समिति के सदस्य रहे थे। वे करीब एक सप्ताह से बीमार थे तथा डा.राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान मे भर्ती थे। आज सुबह उनका निधन हुआ। स्व.लहरी के निधन पर आज सायं एनेक्सी स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकारों की शोक सभा संपन्न हुई।

 

समाचार स्रोतः उप्रससे
Summary:
News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET