|
कुशीनगर, 05 सितम्बर। (उप्रससे)। Uttar
Pradesh News एक कलयुगी वेटे ने अपने मॉ
वाप को ग़डासे से रेत दिया है। वेटे ने मां
वाप पर यह हमला रूपये के लिया किया बताया
जारहा है।
जनपद के विद्युत विभाग में पेट्रोल मैन पद
पर लाल बहादुर हाटा अंतर्गत अहिरौली में
कार्यरत है। इनके तीन लडके शंभू, रम्भू, व
प्रभु हैं। जिसमें बडे लडके शंभू की शादी
हो चुकी है। शंभू अपनी पत्नी के साथ
गोरखपुर आदि जगहों पर कमाता खाता है। शम्भू
के दो बच्चे एक लडका व एक लडकी थे, जिसमें
चार माह पूर्व बीमारी व आर्थिक तंगी से एक
बच्ची की मौत हो गयी। शंभू की पत्नी एक
बच्चे के साथ अपने मायके में है व शंभू भी
चार पांच दिनों पूर्व कप्तानगंज में आकर
अपने माता पिता के पास रह रहा था। विद्युत
परिसर में आने जाने वाले निजामुददीन के
अनुसार लाल बहादुर की माली हालत इधर चार
पांच महीनों से वेतन न मिलने के चलते खराब
हो गयी थी। उधार कर्जा मांग कर घर का खर्च
चल रहा था। इसी बीच शंभू को भी अपने माता
पिता से रुपये की दरकार थी। शनिवार की रात
के समय शंभू ने माता पिता को रस्सी से
बांध कर उनके कमरे में रखा बडा बक्शा तोड़ा
और रुपये, जेवर खोजने लगा इसी दौरान माता
पिता की नींद खुल गयी तो शंभू ने ग़डासे से
वार कर दिया।
माता पिता को ग़डासे से काटने के बाद शंभू
भाग निकला लेकिन छोटा भाई प्रभु ने अपने
मां बाप को मुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र
कप्तानगंज में इलाज के लिए ले गया जहां
डाक्टरो उन्हे मेडिकल कालेज गोरखपुर के
लिए रेफर कर दिया जहां उनका इलाज चल रहा
है।इस सम्बन्ध मे थानाध्यक्ष कप्तानगंज का
कहना है। पुलिस कार्यवाही में लगी है।
|