U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  पंचायत में अपमान के बाद दलित युवती का आत्मदाह की कोशिश का मामला गर्माया
Tags: 
Publised on : 2011:09:05       Time 19:23                                   Update on  : 2011:09:05       Time 19:23

मीडिया में सुर्खियां बनने पर पुलिस सक्रिय, मुख्य अभियुक्त गादियाबाद से बंदी
लखनऊ, 05 सितम्बर। (उप्रससे)। U.P.News दबंगों की मनमानी के चलते दलित युवती द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने का मामला मीडिया की सुर्खियों में आने के बाद प्रदेश का पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। आज पुलिस ने इस मामले के अभियुक्त बाराबंकी के जिला पंचायत सदस्य मो.असलम को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त द्वारा भरी पंचायत में अपमानित किये जाने पर दलित परिवार की युवती ने आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। पुलिस ने इस मामले को एक सप्ताह तक छिपाये रखा किन्तु मीडिया में आने के बाद पुलिस आनन फानन में सक्रिय हुई और अभियुक्त को दबोच लिया।
ज्ञातव्य है कि बाराबंकी जिले के थाना फतेहपुर अन्तर्गत ग्राम सिहाली में एक पंचायत में लड़की द्वारा विरोध का स्वर मुखर करने पर उसके साथ न केवल मारपीट की गई थी, अपितु उसके बाल पकड़ कर घसीटा गया था। लड़की को भरी पंचायत में जिला पंचायत सदस्य और उक्त पंचायत की अध्यक्षता कर रहे मो.असलम ने पीटा था। उन्होंने ही उसे बाल पकड़ कर घसीटा था। इसके बाद उक्त लड़की घर से मिट्टी का तेल आकर आयी और चौराहे पर उसने अपने ऊपर उंडेल लिया। गंभीर हालत में लड़की यहां श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल मे ंभर्ती कराया गया है। प्रदेश के विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) श्री बृजलाल ने जनपद बाराबंकी के ग्राम सिहाली थाना फतेहपुर में कु0 मोहिनी द्वारा आग लगा लिये जाने की घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना में नामजद अभियुक्त मो0 असलम को सिहानी गेट जनपद गाजियाबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। जनपद बाराबंकी पुलिस अभियुक्त को बाराबंकी लाने के लिए गजियाबाद के लिए रवाना हो गई है। उन्होेंने बताया कि सिविल अस्पताल लखनऊ में उपचार हेतु भर्ती कु0 मोहिनी की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ विधि सम्मत प्रभावी कार्यवाही की जायेगी।
विशेष पुलिस महानिदेशक आज यहां पुलिस मुख्यालय में मीडिया को इस घटना के बारे में जानकारी दे रहे थे। उन्होंने बताया कि मीडिया में इस आशय का समाचार आया है कि कु0 मोहिनी के साथ छेड़छाड की घटना हुई किन्तु उसने अपने साथ छेड़छाड की बात न तो प्रथम सूचना रिपोर्ट में और न ही मजिस्ट्रेट के सामने दिये गये बयान में ही कही है। उन्होंने कहा कि मो0 असलम के संबंध में सूचना प्राप्त हुई है कि वह बी0एस0पी0 का कार्यकर्ता या पदाधिकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है यदि छेड़छाड संबंधी कोई घटना हुई है तो उसकी तहरीर लेकर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जायेगी।
श्री बृजलाल ने घटनाम की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 02 सितम्बर, 2011 को अपराह्न 03 बजकर 55 मिनट पर श्री सदन रावत पुत्र स्व0 शत्रुधन लाल निवासी सिहाली, थाना फतेहपुर, बाराबंकी द्वारा थाना फतेहपुर पर सूचना दी गई कि उसकी मौसेरी बहन मोहिनी उर्फ मन्नी (उम्र 16 वर्ष) को उसके गांव के जिला पंचायत सदस्यप्रधान पति मो0 असलम पुत्र लल्लन ने मारा पीटा व गाली दिया, जिससे क्षुब्ध होकर उसने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। सूचना पर थाना फतेहपुर पर मु0अ0सं0 68711 धारा-323504504 भादवि एवं 3(1)10 अनुसूचित जातिजनजाति का अभियोग पंजीकृत किया गया। पीड़िता कु0 मोहिनी को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, फतेहपुर ले जाया गया जहां से वह रिफर होकर वर्तमान में सिविल अस्पताल, लखनऊ में चिकित्सारत है।
विशेष पुलिस महानिदेशक ने बताया कि इस घटना की सूचना प्राप्त होने पर सम्बन्धित अधिकारियों सहित पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। प्रकरण की छानबीन करने पर प्रथम दृष्टया पाया गया कि ग्राम सिहाली निवासी बजरंगी उर्फ हनोमान लोध व उसकी पत्नी रानी के मध्य विवाद चल रहा था। पूछताछ में बताया गया कि बजरंगी की औरत रानी अपने पति के साथ न रहकर गांव के दूसरे अन्य घरों में रहती थी। यह भी प्रकाश में आया कि वह उसी गांव के हंसराज नामक व्यक्ति तथा अन्य लोगों के अतिरिक्त मोहिनी उर्फ मन्नी के घर भी रहती थी। पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने की मध्यस्थता के उद्देश्य से गांव में दिनांक 29.08.2011 को पंचायत बुलाई गई।
श्री बृजलाल ने बताया कि पंचायत में रानी से यह कहा गया कि वह या तो अपने पति के साथ रहे अथवा अपने मायके में रहे, गांव में किसी अन्य के घर न रहे। इस बात का मोहिनी उर्फ मन्नी ने प्रतिरोध करते हुए कहा कि रानी के बारे में वह निर्णय करने वाले कौन होते है, रानी की जहां इच्छा होगी, वहां रहेगी। इसी नोक-झोक के मध्य मो0 असलम ने मोहिनी को थप्पड मार दिया जिससे क्षुब्ध होकर मोहिनी वहां से चली गई। कुछ देर पश्चात कु0 मोहिनी ने अपने घर से लगभग 700 मीटर की दूरी पर नहर के किनारे स्वयं को आग लगा लिया था।
 

समाचार स्रोतः उप्रससे
Summary:
News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET