U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  'चौधरी टिकैत का बनेगा संग्रहालय
Tags: Muzaffarnagar, Mahendra Singh Tikait
Publised on : 2011:09:05       Time 23:10                                   Update on  : 2011:09:05       Time 23:10

मुजफ्फरनगर, 05 सितम्बर। (उप्रससे)। Uttar Pradesh News भारतीय किसान यूनियन के पूर्व अधयक्ष एवं किसानों के मसीहा स्व. महेन्द्र सिंह टिकैत के जन्मदिन 6 अक्टूबर को भारतीय किसान यूनियन किसान जागृति दिवस के रूप में मनायेगी। सिसौली में चौ. महेन्द्र सिंह टिकैत की भव्य समाधि बनाने के साथ ही उनकी प्रतिमा लगाने का भी निर्णय लिया गया। इसके लिए बालियान खाप के गांव दस रूपया प्रति बीघा के हिसाब से धनराषि देंगे।
भाकियू के अधयक्ष एवं बालियान खाप के चौधरी नरेष टिकैत की अगुवाई में आयोजित पंचायत में आए किसानों ने भाकियू के पूर्व अधयक्ष एवं किसान आंदोलन को देष में नई दिषा देने वाले स्व. टिकैत के जन्मदिन को किसान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया लेकिन पंचायत में उपस्थित कमल मित्तल ने बताया कि किसान दिवस चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर बनाया जाता है। उन्होंने प्रस्ताव किया कि चौ. टिकैत का जन्मदिन किसान जागष्ति दिवस के रूप में मनाया जाये। किसानों ने चौ. टिकैत की समाधि, किसान संग्रहालय व चौधरी टिकैत की किसान भवन में प्रतिमा की स्थापना के लिए कार्य करने को 11 सदस्यीय समिति का गठन किया गया जिसमें ओमकार सिंह ग़ढी नौआबाद, राजकुमार हडौली, रामपाल सिंह मुंडभर, पप्पू चेयरमैन मुकंदपुर, नीटू सिंह दुलहरा, राजपाल सिंह भाजू, ओमपाल सिंह सिसौली, नरेन्द्र शर्मा सिसौली, आसकरण बरवाला, वीरेन्द्र सिंह प्रधान गोयला व सतपाल काकडा को शामिल किया गया। समिति ने तय किया कि बालियान खाप के सभी गांवों से दस रूपये प्रति बीघा के हिसाब से निर्माण कार्य में सहयोग किया जायेगा। नरेष ने कहा कि उनके पिता चौ. महेन्द्र सिंह टिकैत के समय से ही किसान संगठन को बनाने में सभी सहयोग करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास फैसले के लिए कम ही मामले भेज जाएं। उन्होंने कहा कि चौधरी टिकैत का समाधि स्थल और किसान संग्रहालय प्रेरणा का स्रोत रहेगा। पंचायत की अधयक्षता सरदार जसवंत सिंह ग़ढी हसनपुर व संचालन भाकियू जिलाधयक्ष ओमपाल सिंह फुगाना व कालूराम धाोवडा ने किया।

समाचार स्रोतः उप्रससे
Summary:
News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET