U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  'गो हत्या के आरोपियों ने पुलिस पर हमला किया
Tags: Muzaffarnagar
Publised on : 2011:09:05       Time 23:10                                   Update on  : 2011:09:05       Time 23:10

मुजफ्फरनगर, 05 सितम्बर। (उप्रससे)। Uttar Pradesh News गौकषी के आरोपियों को पकडने के लिए पीछे भाग रही पुलिस के साथ ग्रामीणों ने धक्का मुक्की के बाद ईट व पत्थर बरसाये। जिसमें एक दरोगा व सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने मौके से दो गाय व एक बैल जिन्दा तथा एक मृत गाय के अवषेश बरामद किये। सीओ जानसठ भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद की थाना ककरौली पुलिस ने ग्राम ककरौली में सूचना पर नियांमुल के मकान पर छापा मारा तो चार व्यक्ति दीवार फांदकर भागने लगे। जिन्हे पकडने के लिए पुलिस भी उनके पीछे भागी तो मौहल्ले के सैकडो लोग एकत्र हो गये और दरोगा बिजेन्द्र सिंह, जीप चालक सतपाल व होमगार्ड को घेरकर धक्का मुक्की करना शुरू कर दी। जब बाकी पुलिस बल उस ओर दौड़ा तो ग्रामीणों ने पुलिस पर ईटें बरसा दी। मामले की सूचना पर सीओ जानसठ जवाहर लाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नियांमुल के मकान से दो गाय व एक बैल जिन्दा तथा एक मृत गाय के अवषेश, छूरी, तराजू, बांट आदि उपकरण बरामद कर नियांमुल, नासिर, नजर व षियामुन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी। बरामद अवषेष को पुलिस ने चिकित्सा परीक्षण भी कराया। घायल पुलिस कर्मियों का उपचार जनपद के ही मोरना प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया गया। थानाधयख भरत लाल सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले लोगो को चिन्हित कर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

समाचार स्रोतः उप्रससे
Summary:
News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET