U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  'हिमाचलः दो हादसों में 14 की मौत
Tags: Himachal Pradesh News, Nahan accident,
Publised on : 2011:09:06       Time 10:48                                   Update on  : 2011:09:05       Time 10:48

एस आर पुंडीर
नाहन, 5 सितम्बर। आज यहां से करीब 45 किमी दूर ददाहू-संगड़ाह मार्ग पर धनोई पुल के निकट एक मारुति वैन एचपी-16-1237 के करीब एक हजार फुट गहरी खाई में गिर जाने से वैन में सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो बच्चे घायल हो गए जिनका ददाहू अस्पताल में इलाज चल रहा है।
उधर एक अन्य हादसे में आज शाम राजगढ़ तहसील में यशवंत नगर छैला मार्ग पर धाली नामक स्थान पर एक पीकअप जीप एचपी16-3382 करीब पांच सौ मीटर गहरी खाई में लुढ़क कर गिरी नदी के किनारे चली गई जिस कारण गाड़ी के चालक तथा उस में सवार दो परिवारों के सात सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये।
राजगढ़ के डीएसपी जी$ शिव कुमार ने बताया कि ने बताया कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय जीप गिरी पुल से धमान्धर गांव को जा रही थी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही राजगढ़ से चिकित्सकों के एक दल के साथ पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पंहुचे तथा बचाव कार्य किया। सभी घायल एवं मृतकों को राजगढ़ अस्पताल लाया गया जहां से गंभीर रूप से घायल दो बच्चों हंसराज तथा उसके भाई जिसका नाम मालूम नहीं हो सका है,के माता पिता की इसी दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी है जिन्हें गम्भीरावस्था में सोलन के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां पर दोनों घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। यह दोनों बच्चे शिलाई तहसील के डक्कर गांव के ओमप्रकाश के पुत्र हैं। ओमप्रकाश, ओमप्रकाश की पत्नी गुरुदेवी तथा उन का चार साल का बेटा जिसका नाम मालूूम नहीं हो सका, इस दुर्घटना में मारे गए है। अन्य मृतकों में राजगढ़ तहसील के बगड़ गांव की निवासी प्रेमलता (30), प्रेमलता की चार माह की बेटी गुडिय़ा तथा प्रेमलता के ससुर पनिया राम शामिल है। सातवें मृतक की पहचान जीप के मालिक तथा चालक देवेन्द्र (27) निवासी ग्राम बगड़ तहसील राजगढ़ के रूप में हुई है। प्रशासन ने हर मृतक के परिवार को दस-दस हजार रुपये फौरी सहायता के रूप में प्रदान किए है। डीएसपी ने कहा कि इस सम्बन्ध में मामला दर्ज कर लिया गया है। उधर ददाहू-संगड़ाह मार्ग पर धनोई पुल के निकट मारुति वैन हादसे वाले मृतकों में दो परिवारों के तीन-तीन सदस्य शामिल हैं जिनमें एक चार माह का बच्चा भी है। प्राप्त समाचार के अनुसार मारुति वैन में सवार होकर इन परिवारों के लोग हरिपुरधार स्थित मां भंगाईणी देवी के दर्शन के लिए कल हरिपुरधार गए थे तथा यह हादसा उस समय हुआ जब वह लोग आज सुबह हरिपुरधार से वापस अपने गांव की ओर आ रहे थे। जानकारी के अनुसार धनोई पुल के निकट वैन का चालक गाड़ी के ऊपर अपना नियन्त्रण नहीं रख पाया जिस कारण गाड़ी करीब एक हजार फुट तक लुढ़कती हुई गिरी नदी के किनारे जा पंहुची। गाड़ी में सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि करण (8) सुपुत्र चन्द्र मोहन तथा इशिता (2) सुपुत्री नरदेव ही इस दुर्घटना में जीवित बच सके। सम्र्पक करने पर सिरमौर के अतिरिक्त जिलाधीश लोकेन्द्र चौहान ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही चिकित्सकों का एक दल प्रशासनिक अधिकारियों तथा पुलिस के साथ बचाव कार्य के लिए मौके पर भेजा गया जिसने घायल करण तथा इशिता को तुरन्त ददाहू अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है।
मृतकों में नरदेव (33), पूनम (24) पत्नी नरदेव, सूरज (4) सुपुत्र नरदेव निवासी ग्राम सीरत, निकट सराहां तथा सुमन (45) पत्नी धर्मवीर, शीतल (22) सुपुत्री धर्मवीर, रंजना (20) सुपुत्री धर्मबीर निवासी गागल शकोर तहसील नाहन शामिल थे। सातवें मृतक की पहचान जगदीप (40) गाड़ी का चालक के रूप में हुई है।

समाचार स्रोतः साभार दैनिक ट्रिब्यून डाट काम
Summary:
News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET