U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  'गैस चोरी कर सिलेण्डर की आपूर्ति का मामला पकड़ा गया
Tags: Saharanpur, Uttar Pradesh
Publised on : 2011:09:06       Time 12:01                                  Update on  : 2011:09:05       Time 12:01

सहारनपुर, 06 सितम्बर। (उप्रससे)। UP NEWS जनपद में हरियाणा राज्य के करणाल जिले से रिफायनरी से आने वाली गैस इण्डेन के घरेलू ईंधन गैस सिलेण्डरो में घटतौली की शिकायत मिलने के बाद हुई जांच के दौरान मौके से नौ-दो ग्यारह होने वाले सिलेंडरो से लदे ट्रक में भारी खामी मिली और आज भी ट्रक के अन्दर से 38 सिलेंडरो में कम गैस व एक सिलेंडर खाली मिले। जिसके बाद गैस सिलेंडरों में हेराफेरी और रिफायनरी अथवा रास्ते मे गैस निकालने की पुष्टि हो गयी है। जबकि ट्रक में लदे अधिकांश सिलेंडरो मे 100 से 600 ग्राम तक गैस कम पाई गई।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना गंगोह क्षेत्र में उस समय गैस एजेंसी पर अफरा तफरी मच गयी थी जब हरियाणा जनपद के करनाल जिले से रिफायनरी होकर आने वाले ट्रक से भरे सिलेंडरों में कम गैस होने की सूचना पर जिला माप तौल अधिकारी हिमाद्री सिंह व वरिष्ठ पूर्ति निरीक्षक चमन शर्मा ने डीएसओ डीसी श्रीवास्तव के निर्देश पर 30 अगस्त को गैस एजेन्सी को सप्लाई की जाने वाली गैस के ट्रक की जांच की तो उसमे घटतौली पाई गई थी। घटतौली देख दुसरा ट्रक सिलेंडरो के साथ भाग गया था जो अगले दिन ही आ सका। समझा जाता है कि उसने सिलेंडर पूरे करने का प्रयास किया। मगर उनमे कमी रह गई। सोमवार को गंगोह गैस एजेन्सी पर कोतवाली से ट्रक को ले जाकर माप तौल के बाद सही सिलेंडर एजेन्सी को दे दिये गये। जबकि घटतौली वाले 38 और एक खाली सिलेंडर को अलग रखवा दिया गया।
गौरतलब है कि जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर वरिष्ठ पुर्ति निरीक्षक चमन शर्मा ने करनाल रिफायनरी के सीनियर प्लांट मैनेजर व ट्रांस्पोर्टर सहित चार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
पुश्तैनी जमीन के लिए संघर्ष, आधा दर्जन घायल
सहारनपुर, 06 सितम्बर। (उप्रससे)। पुश्तैनी जमीन पर निर्माण कार्य कराने को लेकर दो पक्षो मेंं हुए विवाद में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हा ेगये। सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर सभी की हालत नाजुक बनी हुई है।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना देवबंद क्षेत्र के मौहल्ला पत्थर का कुँआ की भटियारी सराय के निवासी शब्बीर अपने मकान के बराबर मे पर्दे के लिए दीवार उठवा रहा था। उसका आरोप है कि तभी उसको अब्दुल वाहक पुत्र अब्दुल सत्ताार उम्र 32 वर्ष ने जबरन रोकने का प्रयास किया। उसके न रूकने पर अब्दुल वाहक ने अपने साथियो गुलबहार पुत्र सत्ताार, सुक्का पुत्र गफ्फूर, मतलूब पुत्र रहमत, तालीब पुत्र मतलूब, नवाब, शाहनवाज, हुसैनी आदि के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। जवाब मे शब्बीर ने भी उनके साथ मारपीट की और दूसरे पक्ष के लोगो को गम्भीर रूप से घायल कर दिया। अब्दुल वाहक ने बताया की शब्बीर के पुत्र अपराधिक प्रवृत्तिा के है और उनके खिलाफ पहले से ही तीन मुकदमे दर्ज है।
एसी के करंट से लोग झुससे, एक की मौत
सहारनपुर, 06 सितम्बर। (उप्रससे)। UP NEWS घर बदलते समय एसी उतरवाने के लिए बुलाये गये बिजली के ठेकेदारों को एसी से विद्युत करंट लगने के कारण एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे उपचार हेतु दिल्ली रोड स्थित नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर युवक की गंभीर हालत बनी हुई है। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के मोहल्ला बाजदारान निवासी सुहैब हैदर हसनपुर निवासी पीडब्ल्यूडी, ठेकेदार जसबीर सिंह के साथ काम करता है। बताया जाता है कि जसबीर सिंह सोमवार को अपना मकान बदल रहा था। उसने मकान से बिजली का सामान उतरवाने के लिए नगर के मौहल्ला गोविन्दनगर से इलैक्ट्रीशियन कोमल व अजय को भी बुला रखा था। बताया जाता है कि जब एसी उतारा जा रहा था तो उसमें अचानक करंट आ गया जिससे करंट लगने के कारण सुहैब उर्फ गुड्डू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अजय को दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना जैसे ही मृतक के परिजनों को लगी तो मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गये। सूचना मिलते ही थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मैडिकल परीक्षण हेतु भेज दिया।
 

समाचार स्रोतः सचिन धीमान संवाददाता
Summary:
News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET