U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  एटा में बस से खींचकर दलित महिला से बलात्कार
Tags: Tripal murderin Bulandshahar
Publised on : 2011:09:08       Time 24:44                                 Update on  : 2011:09:08      Time 24:44

एटा, 07 सितम्बर। (उप्रससे)।  U P News  जिले में दलितों और महिलाओं पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। बीती शाम एक दलित युवती को गुण्डों ने बस जबरन उतारकर उसके साथ बलात्कार किया। ग्रामीणों और पुलिस के मौके पर पहुंच जाने पर गुण्डे महिला को जंगल में छोडकर भाग गए। बलात्कार की नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी गई है। पुलिस ने दलित उत्पीड़न और बलात्कार की रिपोर्ट करके अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरु कर दिये हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मैनपुरी के थाना विछवां के ग्राम सहारा के निवासी दलित मटरू की विवाहित पुत्री अपनी भतीजी के साथ दवा लेने फर्रुखाबाद गई थी। बस से वापस अपने गांव लौट रही थी। निजी बस से जब अपने गांव लौट रही थी उसी समय बस के धीमा होने पर चार लड़कों ने उसे थाना अलीगंज क्षेत्र के ग्राम ढटींगरा के समीप जंगल में खींच लिया। बस से खींचकर उसे वे लोग एक खेत में ले गए और उसके साथ बलात्कार किया। इसी दौरान उसकी भतीजी ने मदद के लिए चीख पुकार की किन्तु कोई मदद को नहीं आया तो वह दौड़ कर पास के गांव मे ंचली गई। वहां से उसने अपने परिवार के लोगों को सूचित किया। इसी दौरान गांव में किसी काम से आये एक उपनिरीक्षक ने ग्रामीणों को इकट्ठा कर जंगल में पहुंचा तो गुण्डे लड़की को छोडकर भाग गए। पुलिस ने लड़की के परिजनों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट में गांव के ही चार लड़कों को नामजद किया गया है। लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

 

समाचार स्रोतः उ.प्र.समाचार सेवा

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET