U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  दिल्ली विस्फोट के बाद यूपी में हाई अलर्ट
Tags: U.P. on high alert deu to Delhi blast
Publised on : 2011:09:07       Time 23:47                                 Update on  : 2011:09:07      Time 23:47

लखनऊ, 07 सितम्बर। (उप्रससे)। U P News  दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर बम विस्फोट के बाद से प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रदेश के विशेष पुलिस महानिदेशक कानून और व्यवस्था ब्रजलाल ने राय की पुलिस को विशेष रूप से अलर्ट रहने को कहा है। सभी संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
स्पेशल डीजी ब्रजलाल ने सभी आईजी जोन, रेंज के डीआईजी और एसएसपी को जारी निर्देश में कहा है कि सभी संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा मजबूत की जाए। विशेष रूप से इलाहाबाद और लखनऊ हाई कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करके इसे पूरी तरह से चाक चौबंद रखा जाए। साथ जिला न्यायालयों में सुरक्षा बढायी जाए। उन्होंने रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशनों, माल, मल्टीप्लेक्स और सिनेमा घरों की सुरक्षा भी मजबूत करने तथा अलर्ट रहने को कहा है। उन्होंने सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के भी विशेष प्रबंध करने को कहा है। दिल्ली की घटना के तत्काल बाद प्रदेश को जारी अलर्ट में कहा गया है कि जनता को सूचित करें कि किसी भी लावारिस वस्तु आदि के मिलने पर पुलिस को सूचित किया जाए।

समाचार स्रोतः उ.प्र.समाचार सेवा

Summary: Special D.G.P law and order Brijlal  take immediate security steps in state of Uttar Pradesh after Delhi High court bomb blast.

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET