U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  शादी से इनकार पर कर दिये शरीर के सोलह टुकड़े
Tags: 
Publised on : 2011:09:09       Time 08:24                                 Update on  : 2011:09:09      Time 08:24

फतेहपुर, 08 सितम्बर। (उप्रससे)। शहर के बीचोबीच शादी से इंकार करने पर युवक ने शिक्षिका की गला दबाकर हत्या करने के पश्चात् उसके शव के सोलह टुकडो मे काटकर तीन बोरो में भरकर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर विभिन्न स्थानों पर फेंके गये शवों के टुकडो को बरामद कर लिया है। मालूम हो कि अट्ठाइस अगस्त को स्कूल से आते समय शिक्षिका लापता हो गयी थी। शिक्षिका के परिजनो ने उसकी गुमशुदगी के रिपोर्ट सदर कोतवाली में दर्ज करायी थी।
पुलिस के अनुसार शिक्षिका फरहत पुत्री कमरूल हुदा निवासी मोहल्ला मसवानी-फतेहपुर जो शहर के नूरूलहुदा इंग्लिस स्कूल में पढाती थी और विशिष्ट बीटीसी का प्रशिक्षण डायट मे ले रही थी। अट्ठाइस अगस्त को स्कूल से लौटते समय वह गायब हो गयी थी। घटना के बाद से ही परिजनो मे युवती को खोजने को लेकर तमाम प्रयास किए गये और प्रयास सफल न होने पर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शिक्षिका के चचेरे भाई इरफान पुत्र कशफुल हुदा निवासी मोहल्ला मसवानी को संदिग्धता के आधार पर गिरफ्तार किया था। जो पुलिस के आगे ज्यादा दिनो तक टिक न सका और उसने अपनी चचेरी बहन की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसके शव के सोलह टुकडे करने के पश्चात् तीन बोरो मे भरकर शहर के अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शवों को टुकडो को बरामद कर अभियुक्त को जेल भेज दिया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि मै अपनी चचेरी बहन से विवाह करना चाहता था, किन्तु उसके इंकार करने पर मैने उक्त घटना को अंजाम देकर उसके शव को ठिकाने लगा दिया था।
पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच कई बिन्दुओ को लेकर की जा रही है। हत्या में शामिल एक से अधिक लोग हुए तो उनको भी जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

पेट्रोल पंप लूट का असफल प्रयास, गार्ड की हत्या
बरेली 08 सितम्बर। (उप्रससे)। उत्तर प्रदेश के बरेली शहर के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में बदायूं रोड पर हथियारबंद बदमाशों ने बुधवार को देर रात पेट्रोल पंप लूटने का असफल प्रयास किया। लूट का विरोध करने पर पंप पर तैनात गार्ड की डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी।
बदायूं रोड पर शहर के बाहर करगैना क्षेत्र में शहीद पंकज अरोडा फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप अभी हाल में ही खुला है। रात में 12 बजे के बाद रोड पर चहलपहल हल्की होने का लाभ उठाते बदमाशों ने शहीद पंकज अरोडा पेट्रोल पंप के शीशे तोड कर कमरे मेें घुसने का प्रयास किया। वहां तैनात गार्ड सोमपाल 40 ने बदमाशों को कमरे में घुसने से रोका। बदमाशो ने गार्ड को पकड कर डंडों से जमकर धुनाई कर दीं और उसे तउपता छोड कर कमरे में धुस गए। छानबीन करने पर बदमाशों को क्या मिला अभी पता नहीं चला। बदमाश पंप पर मिली रकम को लेकर फरार हो गए। सुबह होने पर गार्ड को जमीन पर लहूलुहान अवस्था में पडा देख पुलिस को सूचना दी गयीं । पुलिस के आने पर पता चला कि गार्ड घंटो से मरा पडा था। थाना सुभाषनगर में गार्ड की हत्या की लूट दर्ज कराई गयी है। मात्र 250 रुपये गायब होने की बात एफआईआर में है।

समाचार स्रोतः उ.प्र.समाचार सेवा

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET