U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  वेस्ट यूपी के 95 हजार के इनामी सतेन्द्र को पुलिस ने मुठभेड़ में मारा
Tags:
Publised on : 2011:09:11       Time 22:50                                 Update on  : 2011:09:11      Time 22:50

हापुड (ग़ाजियाबाद), 11सितंबर । (उप्रससे)। U.P.Samachar Sewa गाजियाबाद के कवि नगर क्षेत्र से मोटर साइकिल लूटकर भाग रहे तीन बदमाशों की थाना मसूरी पुलिस के साथ हुई मुठभेड में 95हजार का ईनामी बदमाश मारा गया। जबकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे। मृतक के कब्जे से लूट की मोटर साइकिल व विदेशी पिस्टल बरामद की। शिनाख्त होने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रघुवीर लाल ने पत्रकारों को बताया कि रविवार की तडक़े तीन बदमाश थाना कवि नगर क्षेत्र के चिरंजीविहार से मोटर साइकिल लूटकर फरार हो गये। पीडित ने घटना की सूचना थाना कवि नगर पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने लूट की घटना को वायरलेंससैट पर प्रसारित कर दिया। जिसे सुनने के बाद सभी थाना प्रभारियों ने अपने अपने क्षेत्र में वाहनों की चैकिंगशुरू कर दी। उन्होंने बताया कि थाना मसूरी प्रभारी मनीष सक्सेना पुलिस टीम के साथ दबिश देकर लौट रहे थे। जब वह मसूरी झाल पर पहुंचे तो उन्होंने वायरलेंससैट पर जिस मोटर साइकिल का नंबर प्रसारित किया वह आती दिखाई दी। जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। लेकिन उन्होंने मोटर साइकिल नहीं रोकी,और पुलिस को पीछा करता देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही करते हुए गाली चलाई। जिसमें एक बदमाश गाली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि उसके दो साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार होने में सफल रहे। थाना प्रभारी ने घायल बदमाश को उपचार के लिए गाजियाबाद एमएमजीअस्पताल भेजा,लेकिन उसने रास्ते में दम तोड दिया। मृतक बदमाश के कब्जे से लूट की मोटर साइकिल व विदेशी पिस्टल बरामद की। और घटना की जानकारी पुलिस विभाग के आला अधिकारियों को दी।श्री लाल ने बताया कि मृतक बदमाश की शिनाख्त उसकी जेब में रखे पर्स से निकले कार्ड से सतेन्द्रउम्र 32वर्ष थाना दोघट जनपद बागपत कि रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक बदमाश विनोद बावला गैंग का सक्रिय सदस्य था
एसएसपीने बताया कि मृतक बदमाश सतेन्द्रपश्चिमी यूपीमें संचालित विनोद बावला गैंग का सक्रिय सदस्य था। इस गैंग के सरगना विनोद बावला पर भी पुलिस विभाग की ओर से एक लाख का ईनाम घोषित है। जिसकी पुलिस सरगरमीसे तलाश कर रही है।
2007से सक्रिय हुआ था अपराध की दुनिया में
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रघुवीर लाल ने बताया कि मृतक बदमाश ने पहली आपराधिक घटना को सन् 2007में अंजाम दिया था। जिससे बाद उसने पीछे मुडक़र नहीं देखा,और तभी से आज तक सतेन्द्रने विभिन्न जिलों में आपराधिक घटनाआें का अंजाम दिया।
सुपारी किलरभी था मृतक बदमाश
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मुठभेड में मारा गया बदमाश सतेन्द्रसुपारी लेकर हत्या करता था। जिसका खास बात थी। वह गाडी लूटकर उसी से लूट की वारदात को अंजाम देकर गाडी छोडक़र फरार हो जाता था।
कई जिलों में था मृतक पर ईनाम घोषित
एसएसपीने बताया कि मृतक बदमाश सतेन्द्रपर लोनीसे दस हजार,दिल्ली से 35हजार,गाजियाबाद से 10,बागपतसे 50हजार का ईनाम घोषित है।
विभिन्न जिलों में दिया आपराधिक घटनाआेंं को अंजाम
मृतक सतेन्द्रने जिला मुज्जफरनगरके रमाला में हत्या,लोनी में हत्या,शाहपुर में बम विस्फोट,शामली में लूट,हस्तिनापुर में लूट सहित अन्य घटनाओं को भी अंजाम दिया था।
 

समाचार स्रोतः उ.प्र.समाचार सेवा

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET