U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  दहेज हत्या में बरेली के रालोद अध्यक्ष गिरफ्तार, जमकर पिटाई
  मृतक भाजपा नेता की पोती, गोली मारकर की गई हत्या
Tags: RLD PRESIDENT BAREILLY PREMPAL SINGH ARREST
Publised on : 2011:09:12       Time 10:42                                 Update on  : 2011:09:12       Time 10:42

बरेली, 11 सितम्बर। (उप्रससे)। U.P.Samachar Sewa भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथलेश चौहान की पोती की आंवला स्थित ससुराल में गोली मारकर हत्या कर दी गई। भाजपा नेता की पोती राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह की पुत्रवधू थीं। गोली लगने के बाद उन्हें लहूलुहान हालत में लेकर शहर स्थित एक अस्पताल में पहुंचे .रालोद जिलाध्यक्ष को भाजपा नेता के घरवालों ने जमकर धुना, फिर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोप है कि रालोद जिलाध्यक्ष चुनाव लड़ने के लिए दहेज में पांच लाख रुपये और कार मांग रहे थे। रविवार को देर रात आंवला पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
रालोद जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह सोलंकी आंवला के लठैता मोहल्ले में रहते हैं। राजनीति में आने से पहले वह पुलिस में सिपाही थे। बताया जाता है कि चुनाव लड़ने की मंशा के चलते उन्होंने बदायूं के थाना बिल्सी में तैनाती के दौरान स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली। पिछले साल ही 18 नवंबर को उन्होंने अपने बेटे जितेंद्र की शादी भाजपा कार्यसमिति के सदस्य मिथलेश चौहान की पोती अनुपम से की थी। रविवार सुबह सात बजे गोली लगने से घायल अनुपम को नाजुक हालत में लेकर प्रेमपाल शहर के एक निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इसी दौरान अस्पताल पहुंचे अनुपम के पिता राजेश सिंह और उनके साथियों ने प्रेमपाल सिंह सोलंकी को जमकर धुना और फिर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। राजेश का कहना था कि शादी के कुछ दिनों बाद ही प्रेमपाल ने चुनाव लड़ने के लिए पांच लाख रुपये और कार मांगनी शुरू कर दी थी। ससुराल में अनुपम को प्रताड़ित भी किया जाता था। कई बार बिरादरी के लोगों की पंचायत भी बैठी, लेकिन प्रेमपाल और उसके घरवाले नहीं माने। रविवार सुबह प्रेमपाल सिंह, उनकी पत्नी अखिलेश्वरी और बेटे पुष्पेंद्र उर्फ विक्की व मुदित ने एकराय होकर अनुपम को राइफल से गोली मार दी। विक्की सेना का जवान है और छुट्टी पर मेरठ से घर आया हुआ था। राजेश के भाई मनमोहन सिंह की तहरीर पर आंवला पुलिस ने रविवार को देर रात प्रेमपाल सिंह, अखिलेश्वरी, पुष्पेंद्र उर्फ विक्की, अंिकत और मुदित के खिलाफ दहेज हत्या और अनुपम के पति जितेंद्र पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
अनुपम की हत्या की सूचना पर एसपी (देहात) अनिल कुमार फौरन आंवला पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया, फिर आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। उन्होंने बताया कि जिस राइफल से अनुपम को गोली मारी गई, उसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इस राइफल का लाइसेंस प्रेमपाल सिंह के नाम है, जिसे डीएम को रिपोर्ट भेजकर निरस्त कराया जाएगा।

समाचार स्रोतः उ.प्र.समाचार सेवा

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET