|
Home>News |
|
रुड़की में डिप्टी जेलर की गोली मारकर
हत्या |
|
Tags: ROORKI, DY JAILER NARENDRA
THAPA GUNED DOWN |
|
Publised
on :
2011:09:12
Time 12:24
Update on :
2011:09:12
Time 12:24 |
|
रुड़की, 12 सितम्बर। (उप्रससे)। U.P.Samachar Sewa
जिला उपकारागार के डिप्टी जेलर नरेन्द्र
थापा की आज सुबह यहां गोली मारकर हत्या कर
दी गई। डिप्टी जेलर की हत्या जेल के गेट
पर की गई। जेलर की हत्या से पुलिस में
हड़कम्प मच गया है। ज्ञातव्य है कि डिप्टी
जेलर को पिछले कुछ दिनों से धमकी मिल रही
थी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को भी दे
दी थी किन्तु उत्तराखण्ड पुलिस उनकी
सुरक्षा नहीं कर सकी। आज सबेरे जेल गेट पर
ही उन्हें गोली मार दी गई। जेलर की हत्या
की सूचना मिलते ही क्षेत्र मे हड़कंप मच
गया है। पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के
लिए तलाशी अभियान चालाय है।
|
|
समाचार स्रोतः
उ.प्र.समाचार सेवा |
|
Summary: |
|
News & Article:
Comments on this
upsamacharsewa@gmail.com
|