|
Home>News |
|
आगरा विस्फोट में क्रूड आईईडी का
प्रयोग: एसडीजीपी |
|
Tags: Agra, Brijlal Special D.G.P. |
|
Publised
on : 2011:09:18
Time 16:23
Update on : 2011:09:18
Time 16:23 |
|
आगरा,
18 सितम्बर। (उप्रससे)। जया हास्पिटल में
हुए बम विस्फोट में क्रूड आईईडी का प्रयोग
किया गया था। यह स्थानीय स्तर पर निर्मित
था। जिसमें लोहे की छड़ों का प्रयोग किया
गया था। विस्फोट के उद्देश्य का अभी तक पता
नहीं चल सका है। यह जानकारी आज यहां
प्रदेश के स्पेशल पुलिस महानिदेशक ब्रजलाल
ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद
पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी।
श्री लाल ने बताया कि बम में नौ वोल्ट की
छह बैटरी का प्रयोग किया गया था। ये सभी
एक सीरीज में फिलामेंट के जरिये विस्फोटक
से जोड़ी गई थीं। विस्फोट फिलामेंट की
अत्यधिक गर्म होने की स्थिति में हुआ।
विस्फोट स्थल से कोई भी टाइमर नहीं मिला
है। उन्होंने कहा कि इस विस्फोट के
उद्देश्य का अभी तक पता नहीं चल सका है।
उन्होने कहा कि विस्फोट की विस्तृत जांच
की जा रही है। उधर आज यहां पहुंचे पुलिस
महानिदेशक आर.के.तिवारी ने घटना स्थल का
निरीक्षण करने के बाद ताजमहल की सुरक्षा
का जायजा लिया। क्योंकि ताजमहल घटना स्थल
से मात्र ढाई किमी की दूरी पर स्थित है।
ज्ञातव्य है कि कल सायं करीब साढ़े पांच बजे
हरिपर्वत क्षेत्र में स्थित जया अस्पताल
पर हुए विस्फोट में चार लोग घायल हो गए
थे। विस्फोट अस्पताल के रिसेप्शन काउण्टर
के समीप एक कुर्सी के नीचे रखे विस्फोटक
में हुआ था।
घायलों को एक-एक लाख सहायता
प्रदेश सरकार ने विस्फोट में घायलों को
एक-एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की
घोषणा की है। यह घोषणा आज यहां पहुंचे
प्रदेश के केबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद
मौर्य ने की। उन्होंने घटना स्थल का
निरीक्षण किया तथा अस्पताल मे ंजाकर घायलों
से मिले। उन्होने कहा कि घटना की जांच करके
दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। |
|
समाचार स्रोतः
उ.प्र.समाचार सेवा |
|
Summary: |
|
News & Article:
Comments on this
upsamacharsewa@gmail.com
|