U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  सतर्क रहें ताकि फिर न हो आगरा जैसी घटना: सीएम
Tags: CHIEF MINISTER MAYAWATI DIRECTIVE TO OFFICERS ON  AGRA INCIDENT
Publised on : 2011:09:18       Time 20:45                                 Update on  : 2011:09:18       Time 20:45

लखनऊ, 18 सितम्बर। (उप्रससे)। मुख्यमंत्री सुश्री मायावती ने अधिकारियों को आगरा की घटना की तह में जाकर पूरी गहनता से छानबीन करने तथा इस घटना के लिए दोषी लोगों के विरूध्द कडी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्हाेंने पूरे प्रदेश में कानून-व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारियों को भी सतर्क रहने के भी निर्देश दिये हैं।उन्होंने कहा कि अधिकारी ऐसे सुरक्षा प्रबंध करें ताकि आगरा जैसी घटना फिर से न हो सके। उन्होंने घटना में घायल हुए चार लोगों को एक-एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री को कल आगरा के घटना की जैसे ही जानकारी मिली, उन्होंने मामले को अत्यन्त गम्भीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक आहूत की। इस बैठक में उन्होंने स्थिति की पूरी जानकारी प्राप्त की और घटना के संबंध में अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये। प्रवक्ता ने यह भी बताया कि इस प्रकार की घटना के तुरन्त बाद मंत्रियों एवं मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के मौके पर पहुंचने से पुलिस व जांच एजेन्सियों को विवेचना में दिक्कत होती है और घायलों का उपचार एवं उनकी देखभाल का कार्य भी प्रभावित होता है। इस परिप्रेक्ष्य में वरिष्ठ अधिकारी मुख्यालय से ही इस घटना की जांच-पडताल में मौके पर कार्य कर रही एजेन्सियों से समन्वय स्थापित कर उन्हें सभी आवश्यक तकनीकि सुविधाएं एवं मार्गदर्शन उपलब्ध करा रहे हैं, ताकि जांच एजेन्सियां एवं पुलिस के अधिकारियों को छानबीन करने तथा सुबूत आदि एकत्रित करने में कोई असुविधा न हो और घायलों के उपचार एवं उनकी देखभाल का कार्य भी प्रभावित न हो। मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को यह निर्देश भी दिये कि घटना में जो लोग घायल हुए हैं, उनके नि:शुल्क इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न होने पाये।
प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के म में वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, पुलिस महानिदेशक आर0के0 तिवारी तथा विशेष पुलिस महानिदेशक बृजलाल मौके पर पहुंचे हैं और सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कल आगरा में हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि वे इस घटना के तह में जाकर पूरी गहनता से छानबीन करें। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए हैं कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के विरूध्द कडी कार्यवाही की जाए, ताकि ऐसे तत्व पुन: इस तरह की घटना को अंजाम देने का दु:साहस न कर सकें। उन्हाेंने पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारियों को भी सतर्क रहने के भी निर्देश दिये हैं, ताकि आगरा जैसी घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।

समाचार स्रोतः उ.प्र.समाचार सेवा

Summary:  BE ALERT, DONT REPETATON OF AGRA INCIDENT, CHIEF MINISTER MAYAWATI DIRECTIVE TO OFFICERS

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET