U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  सेना थी आईएसआई एजेंट के निशाने पर
Tags: I.S.I. agent Faizal Rehman, Karanchi, wife Prof. Saima Fahmi, Government College Karanchi
Publised on : 2011:09:20       Time 09:23                                 Update on  : 2011:09:20       Time 09:23

लखनऊ, 19 सितम्बर। (उप्रससे)। कानपुर से कल गिरफ्तार किये गए आईएसआई एजेंट के निशाने पर सेना और उसके अधिकारी थे। उसे अपने आकाओं से किसी भारतीय सैन्य अधिकारी को पाकिस्तान लाने का टास्क मिला हुआ था। इस पर वह काम कर रहा था क्योंकि इसके बदले उसे पाकिस्तान का नागरिक बनाने का आश्वासन दिया गया था। यह खुसाला आईएसआई एजेंट फहसल रहमान ने पुलिस के सामने पुूछताछ में किया है। ज्ञातव्य है कि कल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिये काम कर रहे एजेंट फहसल को कानपुर के रेल बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था।
जानकारी देते हुए विशेष पुलिस महानिदेशक ब्रजलाल ने बताया कि फहसल रहमान को पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य क्षेत्रों में खुफिया सूचनाएं इकट्टा करने का काम सौंपा हुआ था। उसका कार्यक्षेत्र कानपुर, झांसी, च्वालियर, सागर और रांची के सैन्य क्षेत्र थे। उसे यह भी कहा गया था कि वह सैन्य अधिकारियों से सम्पर्क बढाये तथा उनकी सूचनाएं भेजे। उसे कहा गया था कि वह किसी भारतीय सैन्य अधिकारी को यदि अपने पक्ष में कर ले और उसे पाकिस्तान ले आये तो इसके बदले बडा इनाम दिया जाएगा। उसे मोटी रकम के साथ-साथ उसे पाकिस्तान की नागरिकता प्रदान की जाएगी। गिरफ्तार एजेंट ने बताया कि उसे अभी तक पाकिस्तान से 15 लाख रूपये मिल चुके हैं। ये रूपये उसे हवाला, आईसीआईसीआई और वेस्टर्न मनी ट्रांस्फर के मार्फत मिले हैं। उसे प्रति टास्क पैसा मिलता था। एक टास्क पर उसे दस हजार रूपये से लेकर सत्तर हजार रूपये तक मिले हैं।
रांची की निवासी है आईएसआई एजेंट: गिरफ्तार एजेट रांची का निवासी है। वह वहां दवाओं के थोक का काम करता था। वह वर्ष 1990 में इंजीनियरिंग की पढाई करने के लिए रूस गया था। किन्तु वह वहां पढ़ाई नहीं कर सका क्योंकि जिस एजेंट ने उसे भेजा था उसने वहां उसकी फीस जमा ही नहीं की। इसके बाद वह 1997 में पाकिस्तान गया तथा वहां उसने करांची की प्रोफेसर साइमा फहमी से शादी कर ली। उसकी पत्नी करांची के के राजकीय कालेज में बायो टेक्नोलाजी की प्रोफेसर हैं। उसकी दो बेटियां भी हैं।
बिहार के युवक को भी बनाया एजेंट: पुलिस के अनुसार फहसल ने बिहार के एक युवक को भी आईएसआई का एजेंट बना दिया है। उसने उक्त युवक को चेन्नई और कौलंबों के रास्ते पाकिस्तान भेजा था। उक्त युवक पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेकर भारत आ गया है तथा राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलन है। पुलिस उसकी शीघ्र गिरफ्तारी करेगी। पुलिस ने उक्त युवक के जानकारी देने से मना कर दिया है। उक्त युवक के बारे में जानकारी एजेंट से गिरफ्तारी के बाद मिले कागजात से हुई है।
छापे में मिले आपत्तिजनक दस्तावेज: आईएसआई एजेंट की कल कानपुर में गिरफ्तारी के तत्काल बाद राय पुलिस ने रांची पुलिस से सम्पर्क किया तथा उसे फहसल की गिरफ्तारी की सूचना दी। इस सूचना के बाद रांची पुलिस ने उसके आवास पर छापा मारा तो वहां अनेक दस्तावेज मिले हैं। इसमें पासपोर्ट, आईडी. आईसीआईसीआई बैंक के खाते के अभिलेख, उसकी पत्नी के अभिलेख तथा पाकिस्तान के अधिकारियों के सम्पर्क सूत्रों की जानकारी मिली है।

समाचार स्रोतः Sarvesh Kumar Singh  उ.प्र.समाचार सेवा

Summary:  Indian Army is on target of I.S.I.

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET