U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 

लखनऊ और जालौन की जेलों मे दो कैदी फांसी पर झूले

Tags:
Publised on : 2011:09:21       Time 12:27                                 Update on  : 2011:09:21       Time 12:27

लखनऊ, 20 सितम्बर। (उप्रससे)। प्रदेश की दो जेलों में सजा भुगत रहे दो कैदियों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक कैदी ने लखनऊ जिला जेल में तथा दूसरे ने जालौन जिला जेल में  फांसी लगा ली।

लखनऊ जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी ने आज फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कैदी हत्या और दलित उत्पीड़न के मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना गोसाईगंज क्षेत्रान्तर्गत जिला कारागार में निरूध्द कैदी प्रेम कुमार निवासी ग्राम बहेलिया थाना मलिहाबाद जनपद लखनऊ जो थाना मलिहाबाद में पंजीकृत अभियोग की धारा 304 भादंवि व एससीएसटी एक्ट में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। ऊपरी मंजिल पर हाता नं0-7 में गले में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

जालौन जिला कारागार उरई में थाना माधौग़ढ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 56411 धारा 363366376 भादवि के अभियोग में राजवीर उम्र 22 वर्ष पुत्र छोटे बढई, निवासी अम्बेडकर, थाना माधौग़ढ, जनपद जालौन निरूध्द था। जिला कारागार उरई में उक्त बन्दी भण्डारे की डयूटी में नियुक्त था। कपडा धोने का बहाना कर चला गया। शीशम के पेड़ में अगौंछा से लटककर फांसी लगा ली। नगर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।

कानपुर मे ंसर्राफ के घर लाखों की लूट

बदमाशों की निर्मम पिटाई से बालिका की मौत, पांच घायल

कानपुर, 20 सितम्बर। (उप्रससे)। नगर के चकेरी थाना क्षेत्र में बीती रात बदमाशों ने एक सर्राफ के घर पर धावा बोलकर लाखों की सम्पत्ति लूट ली। बदमाशों ने लूटपाट के दौरान पूरे परिवार को बेरहमी से लाठी-डंडों से पीटा। इससे एक अबोध बालिका की मौत हो गई तथा पांच अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर क्षेत्र में हुई लूट तथा जघन्य काण्ड से लोगों मे ंदहशत फैल गई है। वारदात बाबरिया गिरोह द्वारा कर ने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

            जानकारी के अनुसार बीती रात करीब एक बजे थाना चकेरी क्षेत्रान्तर्गत मोहल्ला सावित्रीनगर में सर्राफा व्यापारी विनोद कुमार सोनी के घर में तीन अज्ञात बदमाश घुस गए। बदमाशों ने विनोद कुमार सोनी, पत्नी श्रीमती रचना सोनी उम्र 36 वर्ष, पुत्रियॉ कु0 मानसी उम्र 15 वर्ष व कु0 मान्या उम्र 3 वर्ष को लाठी डंडाें से मारपीटा। जिससे कु0 मान्या की मृत्यु हो गयी । विनोद कुमार, श्रीमती रचना व कु0 मानसी गम्भीर रूप से घायल हो गयी हैं, जिन्हें उपचार हेतु हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है । दो पुत्रों अमृत सोनी उम्र 8 वर्ष व आलोक कुमार उम्र 5 वर्ष को मामूली चोटें आयीं । घर के लोगों को मारपीट कर घायल करने के बाद बदमाश लाखों रूपये के जेवर और नकदी लूट कर ले गए।

पंचायत सदस्या बेटी के साथ कुँए में कूदी, दोनों की मौत        

संतरविदासनगर, 20 सितम्बर। (उप्रससे)। पारिवारिक कलह से तंग आकर एक जिला पंचायत सदस्या ने अपनी बेटी के साथ कुंए में कूदकर आत्महत्या कर ली।

            थाना ज्ञानपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भुड़की निवासी श्रीमती सावित्री देवी उम्र 40 वर्ष (जिला पंचायत सदस्या), पत्नी रमाशंकर व इनकी पुत्री कु0 अर्चना उम्र 12 वर्ष घर से गायब हो गयी थी । आज गांव के पास शक्ति चौरा बाग के कुंए से दोनों का शव बरामद हुआ । श्रीमती सावित्री देवी का अपने पति से विवाद हुआ था, जिससे क्षुब्ध होकर इनके द्वारा पुत्री सहित कुंए में कूद कर आत्महत्या की गयी ।

 




 

News source: U.P.SAMACHAR SEWA

Summary:  

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET