U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  सपा ान्तिरथ यात्रा का स्वागत करने के लिए उमडा जनसैलाब
Tags:
Publised on : 2011:09:21       Time 12:20                                  Update on  : 2011:09:21       Time 12:20

बसपा सरकार ने आम जनमानस के मौलिक अधिकारों का किया हनन
फतेहपुर, 20 सितम्बर। (सितम्बर)। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में गांधी वादी नेता अन्ना हजारे भी शायद प्रदेश की आताताई सरकार की वजह से आंदोलन करने में डर रहे है। उन्होने मंगलवार को फतेहपुर जिले में समाजवादी ान्तिरथ यात्रा के आगमन पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश की मुख्यमंत्री आम जनमानस के मौलिक अधिकारो का हनन कर बलपूर्वक उनकी आवाज को दबाने का काम किया है। उन्होने कहा कि प्रदेश की बसपा सरकार ने भ्रष्टाचार को बढावा देकर किसानो, व्यापारियो, अधिवक्ताओ, नौजवानो, छात्रो, आम नागरिको की आवाज बंद कर लूट-खसोट का साम्राज्य कायम किया है। जहां महिलाएं भी सुरक्षित नही है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरोध में देश में जन लोकपाल बिल पारित कराए जाने के लिए अन्ना हजारे द्वारा किए गये आंदोलन का जहां पूरे देश का अपार समर्थन हासिल हुआ है। वहीं श्री हजारे उत्तर प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरूध्द आंदोलन करने के लिए भी निरंकुश मुख्यमंत्री मायावती से भयभीत है। उन्होने कहा कि जिन-जिन लोगो ने भय, भूख और भ्रष्टाचार के विरूध्द आंदोलन किया है, उसे बसपा सरकार ने बलपूर्वक लाठी-गोली की ताकत से कुचलने का काम किया है। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में भय और भ्रष्टाचार का खात्मा करने के लिए समाजवादी पार्टी ही सक्षम है। उन्होने कहा कि प्रदेश की बसपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ उनके द्वारा निकाली गयी समाजवादी ान्तिरथ यात्रा जहां-जहां पहुंच रही है। जन सैलाब सा उमड रहा है। उन्होने कहा कि यह जनसैलाब प्रदेश की बसपा सरकार से आजिज लोगो का हुजूम है। आम जनमानस समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए उत्साहित है। उन्होने कहा कि भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए यदि कोई टेक्नालॉजी का भी इस्तेमाल करना पडेगा तो समाजवादी पार्टी करेगी।
श्री यादव ने कहा कि सपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह (अंकल) का सम्मान पार्टी पहले भी करती रही और आज भी करती है। उन्होने कहा कि वह उनके स्वास्थ्य लाभ हासिल होने की ईश्वर से कामना करने के साथ-साथ उनके साथ न्याय किया जाए, यह इस देश की सरकार से भी मांग करते है। उन्होने कहा कि उन्हें नाहक प्रताड़ित किया जाता है। पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर कि क्या अमर सिंह की जल्द ही पार्टी में वापसी होगी तो यह सवाल टालते हुए उन्होने कहा कि इसका निर्णय राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा लिया जा सकता है। वार्ता के दौरान सांसद राकेश सचान, जिलाध्यक्ष समरजीत सिंह, पूर्व विधायक सैयद कासिम हसन, आनंद प्रकाश लोधी, मदन गोपाल वर्मा, अमरजीत सिंह जनसेवक मौजूद रहे।
सपा ान्तिरथ यात्रा का स्वागत करने के लिए उमडा जनसैलाब
फतेहपुर, 20 सितम्बर। (सितम्बर)।
समाजवादी पार्टी के दूसरे चरण में ान्तिरथ यात्रा की अगुवई करते हुए देर रात फतेहपुर जनपद पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सदर विधानसभा क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य लालाबाजार में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती द्वारा मुस्लिम आरक्षण का राग अलापने एवं प्रधानमंत्री को इस सम्बन्ध में चिट्ठी लिखना मात्र छलावा है। उन्होने कहा कि बसपा नेत्री साढे चार वर्ष तक न तो मुस्लिमो का, पिछडे समाज का और न ही सामान्य वर्ग के लोगो के हितों की बात की है। यहां तक कि जिन वोटो की बदौलत राजनीति की सौदेबाजी कर शासन सत्ता भोग रही है, उन दलितो का भी बसपा सरकार मे कोई भी भला नही हुआ। दलित महिला उत्पीड़न की घटनाओं से पूरे प्रदेश में भय का वातावरण कायम है। प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद जमीन घोटाले, बलात्कार, अवैध खनन, सरकारी, हत्या, सरकारी धन का दुरूपयोग करने के आरोप में घिरे हुए है। जिसमें एक दर्जन से अधिक बसपा विधायक जेलो में बंद है।
रात साढे दस बजे सैकडो चार पहिया वाहनो के काफिले के साथ लालाबाजार में पहुंची रथयात्रा के दौरान उमडी भीड़ से उत्साहित अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए कहा कि प्रदेश की भ्रष्ट बसपा सरकार को भगाने में सिर्फ समाजवादी पार्टी ही सक्षम है। उन्होने कहा कि पार्टी को भी इस ान्तिरथ यात्रा से काफी उम्मीद है। उन्होने कहा कि जनता मंहगाई और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। कांग्रेस और बसपा सरकार को दोषी ठहराते हुए श्री यादव ने कहा कि जनता यूपी में सैंडल और स्कैंडल के मुद्दे को बडा मानकर सरकार को धराशायी करना चाह रही है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मुस्लिम आरक्षण पर लिखे गये पत्र पर साढे चार वर्ष तक मुख्यमंत्री सुश्री मायावती क्यो चुप बैठी रही। जबकि समाजवादी पार्टी ने सच्चर एवं रंगनाथ मिश्र कमेटी की सिफारिशों की लागू कराने के लिए संसद से लेकर सडको तक अनवरत आंदोलन छेड़ा है।
ठान्तिरथ यात्रा के भ्रमण कार्यम के दूसरे दिन सुबह साढे दस बजे शाह कस्बा पहुंचने पर सपा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जनता के पैसो पर शाही खर्ची और विकास योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार बडा मुद्दा है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ को पत्थरो का शहर बनाने वाली पत्थर दिल मुख्यमंत्री जीते-जी अपनी भी मूर्तियां स्थापित कर आम जनमानस को अपनी कठोरता का संदेश दिया है। उन्होने कहा कि करोड़ा रूपये मुख्यमंत्री की शानो शौकत पर खर्च किया जा रहा है। उन्होने कहा कि भ्रष्टाचार एवं काले धन की बात करने वाले अन्ना हजारे एवं बाबा रामदेव को अपमानित किया जा रहा है। उन्होने कहा कि केन्द्र की संप्रग सरकार की अगुवई करने वाली कांग्रेस एवं प्रदेश की बसपा सरकार को जनता पूरी तरह से नकारने का मन बना चुकी है। उन्होने कहा कि इस देश एवं प्रदेश की सबसे भ्रष्टतम् सरकार के रूप मे युगो-युगो तक याद की जाएगी। देश और प्रदेश पर स्वर्णिम भविष्य सपा सरकार ही कायम करेगी। जिसमें बेरोजगारो, नौजवानो, छात्र-छात्राओ, किसानो, महिलाओ का मान-सम्मान सुरक्षित रहेगा और समग्र विकास होगा।
समाजवादी ान्तिरथ यात्रा का जिले की सीमा असनी पुल पर स्वागत करने वालों में सपा सांसद राकेश सचान, पूर्व विधायक एवं विधानसभा प्रत्याशी सैयद कासिम हसन, अयाह-शाह विधानसभा प्रत्याशी आनंद प्रकाश लोधी, बिंदकी विधानसभा प्रत्याशी अमरजीत सिंह जनसेवक, जहानाबाद विधानसभा प्रत्याशी मदन गोपाल वर्मा, पूर्व विधायक मो. सफीर, खागा विधानसभा प्रत्याशी ओमप्रकाश गिहार, जिलाध्यक्ष समरजीत सिंह, जिला महासचिव सुरेंन्द्र प्रताप सिंह यादव, बीरेन्द्र सिंह यादव, नंदकिशोर पाल, दलजीत निषाद, रामकिशोर प्रजापति, अमित शिवहरे, पवन मिश्रा, राजकुमार मौर्य, अशोक मौर्य, रेशमा सिद्दीकी, जफर असलम, नफीसा बानो, रानी देवी पासवान, संगीता सचान, बीना पटेल, बशीर अहमद, नफीसउद्दीन, मो. आजम पप्पू, शकील गोल्डी, नूरूलहुदा खां सभासद, अरूण यादव सभासद सहित सैकडो सपाईयों ने फूलमालाएं एवं चांदी का मुकुट पहनाकर तथा तलवार भेंटकर स्वागत किया।



 

News source: U.P.SAMACHAR SEWA

Summary:  

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET