U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  यूपी में नौ सीनियर अफसरो के तबादले, दो निरस्त
Tags: IAS & PCS Officers transfer
Publised on : 2011:09:22       Time 09:43                                  Update on  : 2011:09:22       Time 09:43     

फर्रुखाबाद, सिध्दार्थनगर और देवरिया के डीएम भी बदले
लखनऊ, 21 सितम्बर। (उप्रससे)। शासन ने आज प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इस फेरबदल में सात आईएएस ं और दो पीसीएस के तबादले किये गए हैं। जबकि दो पीसीएस के तबादले निरस्त किये गए हैं। फेरबदल में शासन ने तीन जिलों देवरिया, सिध्दार्थनगर और फर्रु खाबाद के जिलाधिकारियों के भी तबादले किये हैं।
शासन से प्राप्त सूचना के अनुसार फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी रिजियान सैंफिल को विशेष सचिव ग्राम्य विकास, देवरिया के जिलाधिकारी स्चिदानन्द दुबे को जिलाधिकारी फर्रुखाबाद, विशेष सचिव ग्राम्य विकास यशोद ऋषिकेश भास्कर को जिलाधिकारी देवरिया, जिलाधिकारी सिध्दार्थनगर कपिल देव त्रिपाठी को विशेष सचिव ग्राम्य विकास, विशेष सचिव ग्राम्य विकास सुश्री चैत्रा वी. को जिलाधिकारी सिध्दार्थनगर, मुख्य विकास अधिकारी मेरठ डा. काजल को अपर आयुक्त मेरठ, वाइंट मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर कुमार रविकांत सिंह को मुख्य विकास अधिकारी मेरठ स्थानान्तरित किया गया है।
प्रदेश शासन ने दो पीसीएस अधिकारियो ंके तबादले किये हैं तथा दो के तबादले निरस्त किये हैं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व औरैया ईश्वरी प्रसाद पाण्डे को संयुक्त श्रमायुक्त कानपुर नगर, उपमुख्यकार्यपालक अधिकारी नोएडा सुरेश कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व औरैया के पद पर स्थान्न्तरित किया गया है। शासन न ेदो पीसीएस अफसरों के तबादले निरस्त किये हैं। उपायुक्त मनोरंजन कर बालकृष्ण त्रिपाठी का अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति अधिकारी कानपुर नगर किया गया तबादला निरस्त कर दिया गया है। इसी प्रकार अपर आयुक्त फैजाबाद मण्डल जगप्रसाद का विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग के पद पर किया गया तबादला निरस्त कर दिया गया है।
 

News source: U.P.SAMACHAR SEWA

Summary:  Nine senior officers transferd in U.P. state

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET