U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  छह आईपीएस अफसरों के तबादले, दो को अतिरिक्त कार्यभार
Tags: IPS Officers transfer
Publised on : 2011:09:22       Time 09:44                                  Update on  : 2011:09:22       Time 09:44     

बलरामपुर,जौनपुर,ललितपुर और संतकबीरनगर के एसपी बदले
लखनऊ, 21 सितम्बर। (उप्रससे)।
प्रदेश के गृह विभाग ने एक आईजी, डीआईजी को अतिरिक्त जिम्मेदारी देने के साथ-साथ छह पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को नई तैनाती प्रदान की है। तबादला आदेश से संतकबीरनगर, ललितपुर. जौनपुर और बलरामपुर के पुलिस कप्तान भी बदल गए हैं।
पुलिस महानिदेशक कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस महानरीक्षक इलाहाबाद मो.जावेद अख्तर को अपने वर्तमान पद के साथ महानिरीक्षक भवन एवं कल्याण मुख्यालय इलाहाबाद का भी अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय लखनऊ विजय शंकर सिंह को वर्तमान पद के साथ पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी सेक्टर लखनऊ का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर वी.के.गर्ग को पीएसी 10 वीं वाहिनी बाराबंकी के सेनानायक के पद पर भेजा गया है। इस पद पर अभी तक तैनात के.एंजिलेशन को पुलिस अदीक्षक संतकबीर नगर के पद पर स्थानान्तरित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ललितपुर आकाश कुलहरी को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के पद पर स्थानान्तरित किया गया है। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ए.आर.कुमार को ललितपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। जौनपुरे के पुलिस अधीक्षक एस.के.भगत को आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा लखनऊ के पद पर स्थानान्तरित किया गया है। इस पद पर अभी तक तैनात आर.के.स्वर्णकार को जौनपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
 

News source: U.P.SAMACHAR SEWA

Summary:  Nine senior IPS officers transferd by D.G. Police U.P.

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET