U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  लाल बत्ती लगी कार और धंधा ठगी
Tags:
Publised on : 2011:09:23       Time 23:45                                  Update on  : 2011:09:23       Time 23:45     

मेरठ, 23 सितम्बर। (उप्रससे)। खुद को आल इण्डिया फूड प्रोसेसिंग इण्डस्ट्रीज का चेयरमैन बताकर लोगों को ठगने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है जबकि उसकी पत्नी की तलाश जारी है। पुलिस ने गिरफ्तार फर्जी चेयरमैन के कब्जे से एक लाल बत्ती लगी कार भी बरामद की है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना मेडिकल पर अनुराग शर्मा निवासी उत्सव काम्प्लैक्स डीएम रोड ने सूचना दी कि शास्त्री नगर के सेक्टर एस निवासी आरिफ हुसैन और उसकी पत्नी श्रीमती श्रुति शर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनसे इंजीनियरिंग कालेज में प्रवेश कराने के नाम पर तीन महीने में 9 लाख 70 हजार रूपये वसूले हैं। किन्तु एक भी एडमिशन नहीं हुआ। उक्त दम्पत्ति छात्रों के रूपये भी वापस नहीं कर रहा है। साथ ही उक्त आरिफ स्वयं को चेयरमैन भी बताता है। सूचना के बाद बीती रात थाना मेडिकल पुलिस ने आरिफ हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसकी पत्नी फरार हो गई है। उसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरिफ के कब्जे से एक कार होण्डा सिटी यूपी 15 एजे 7272 बरामद हुई है। इस पर लाल बत्ती लगी हुई है।
जिला पंचायत सदस्य को मारकर रिवाल्वर ले गए हत्यारे
मेरठ, 23 सितम्बर। (उप्रससे)। मुख्यालय पर आज दिनदहाड़े जिला पंचायत सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे पंचायत सदस्य संजय गुर्जर को मारकर उनका लाइसेंसी रिवाल्वर भी लूट कर ले गए। दिन दहाड़े हुई हत्या से शहर में सनसनी फैल गई।
घटना सुबह करीब पौने दस बजे की है। थाना सदर बाजार में जिला पंचायत सदस्य संजय गुर्जर कैंट बोर्ड के निकट स्थित अपने कार्यालय आ रहे थे। करीब पौने दस बजे रास्ते में आल्टो कार सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर इन्हें घायल कर दिया गया। बदमाश इनकी लाइसेंसी रिवाल्वर लूट कर भाग गये । पंचायत सदस्य को तत्काल उपचार हेतु जसवन्तराय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां पर इनकी मृत्यु हो गयी।
व्यापारी को गोली मारकर 3.60 लाख और पिस्टल लूटी
बागपत, 23 सितम्बर। (उप्रससे)। जिले के दोघट थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक व्यवसायी को गोली मारकर साढ़े तीन लाख रूपये और लाइसेंसी पिस्टल लूट ली।
थाना दोघट क्षेत्रान्तर्गत भट्टा व्यवसायी दीपक मित्तल, निवासी 1209 शर्मा इंकलेब आर्यनगर, थाना लोनी, जनपद गाजियाबाद ग्राम निरपुड़ा में मजदूरों को पैसा बांटकर अपनी स्कार्पियो गाडी से वापस आ रहे थे। तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा गाडी रूकवा कर दीपक मित्तल को गोली मारकर घायल कर दिया गया तथा तीन लाख 60 हजार रूपये नकद, लाईसेंसी पिस्टल 32बोर व 05 मोबाईल लूट कर भाग गये।

News source: U.P.SAMACHAR SEWA

Summary:  

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET