U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  दहेज मांगने पर बारातं बंधक
Tags:  Muzaffarnagar
Publised on : 2011:09:26       Time 09:49                                  Update on  : 2011:09:26       Time 09:49

मुजफ्फरनगर, 25 सितम्बर। (उप्रससे)। दुल्हन की विदाई कराने आयी एक बारात को वधू पक्ष ने दहेज की अतिरिक्त मांग करने के एवज में घंटों बंधक बनाये रखा। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद व समाज के मौजिज लोगों को बिठाकर मामले का पटाक्षेप तलाक करवाकर किया गया।
जनकारी के अनुसार जनपद के सिविल लाईन थाना क्षेत्र के मौहल्ला मल्हूपुरा निवासी सुहेल की पुत्री का निकाह लगभग छह माह पूर्व सलमान पुत्र के साथ हुआ था, लेकिन उस समय रूखसती नहीं हुई थी। तय तारीख के अनुसार 25 सितम्बर को समारोह के साथ रूखसती होनी थी। निकाह के दौरान तय हुआ था कि वधू पक्ष रूखसती के दौरान एक सेंट्रो कार तथा दो लाख इक्यावन हजार रुपये नकद देगा। रविवार को यहां रूखसती का एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था। तय किये गये सामान के अनुसार सेंट्रो कार भी यहां पहुंच चुकी थी, लेकिन एकाएक वर पक्ष ने अपनी मांग बढ़ा दी। वर पक्ष ने कहा कि नकद की राशि दो लाख इक्यावन हजार से बढ़ाकर चार लाख इक्यावन हजार दिये जायें और सेंट्रो कार की जगह एसेंट कार दी जाये। एकाएक बढ़ी मांग को सुन वधू पक्ष के पैरो तले जमीन सरक गयी। उन्होंने स्वयं को यह सब देने में असक्षम बताया और रूखसती करने के लिये वर पक्ष के आगे अपनी गुहार लगायी, लेकिन इस गुहार का वर पक्ष पर कोई असर नहीं हुआ। वर पक्ष को अपनी मांग पर अड़ा देख वधू पक्ष भी बौखला गया और रोषित वधू पक्ष ने पूरी बारात को बंधक बना लिया। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को लगी, तो पुलिस यहां पहुंची और बारात को बंधनमुक्त कराया। दोनों पक्षों से मौजिज लोगों को आमने-सामने बैठाया गया और जब तब भी कोई सहमति नहीं बनी, तो दोनों के बीच तलाक करा दिया गया। हालांकि यह मामला पुलिस में दर्ज नहीं हुआ है, लेकिन यह पूरा घटनाक्रम क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा।

News source: U.P.SAMACHAR SEWA

Summary:  

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET