|
शाहजहांपुर,
25 सितम्बर। (उप्रससे)। टू स्पेक्ट्रम को
लेकर वित्त मंत्री रहे चिदम्बरम पर घोटाले
का आरोप लगाते हुए उनसे त्याग पत्र देने
की मांग की गयी है। वहीं केन्द्र सरकार के
आकण्ठ भ्रष्टाचार में डूबे होने का आरोप
लगाया गया है। भारतीय जनता पार्टी के
कद्दावर नेता कलराज मिश्र सिविल लाइंस
स्थित राजभवन में पत्रकारों को सम्बोधित
कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पी चिदम्बरम के वित्त
मंत्रालय में रहते एक हजार 76 करोड़ का
घोटाला हुआ है। अब कांग्रेस की सरकार
घोटाले का पर्दा उठते ही चिदम्बरम को बचाने
में लग गयी है। उन्होंने कहा कि केन्द्र
सरकार पूरी तरीके से भ्रष्टाचार में डूबी
हुई है। वहीं प्रदेश सरकार ने हजारों करोड़ों
रुपये पत्थर लगवाने और तुड़वाने में खर्च
कर दिये हैं। उन्होंने कहा कि आने वाला
समय भारतीय जनता पार्टी का है जो लोग यह
समझ रहे हैं कि भाजपा का जनाधार कम हो गया
है वह मुगालते में हैं। विधानसभा के आगामी
चुनाव परिणाम भाजपा की सरकार बनवायेंगे।
पत्रकार वार्ता में नगर के विधायक सुरेश
कुमार खन्ना, जिलाध्यक्ष सत्यभान सिंह
भदौरिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष,
वीरेन्द्र पाल सिंह चौहान, विधायक कृष्णा
राज व मीडिया प्रभारी राजकुमार दीक्षित
मौजूद रहे।
|