U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  तेल की आंच में झुलसेगी यूपीए सरकार: मेनका
Tags: Maneka Gandhi, M.P. Onla Bareilly
Publised on : 2011:09:26       Time 11:47                                  Update on  : 2011:09:26       Time 11:47

बरेली : सांसद मेनका गांधी रविवार को यहां केन्द्र सरकार पर हमलावर दिखीं। बोलीं- यूपीए सरकार जल्द ही तेल की आंच में झुलस जाएगी। उसने जिस तरह से बार-बार पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि की है, उससे आम जनता और किसानों पर तगड़ी मार पड़ी है। महंगाई से त्रस्त जनता समय आने पर केन्द्र को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार बैठी है। सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि टू-जी स्पेक्ट्रम मामले में जो भी दोषी हैं, उन सबको ए राजा की तरह जेल जाना चाहिए। ऐसे लोगों की जगह तिहाड़ है। चिदम्बरम को भी उन्होंने जिम्मेदार ठहराया। कहा कि इस मामले में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी जिम्मेदारी से नहीं बच सकते। उन्हें नैतिकता के आधार पर तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री के पद के लिए नरेन्द्र मोदी, लालकृष्ण आडवाणी और अरुण जेटली के नाम सामने आने के सवाल को श्रीमती गांधी ने यह कहकर टालने की कोशिश की कि यह पार्टी का निजी मामला है। वह कुछ नहीं कह सकतीं। मेनका गांधी यहां फरीदपुर विधानसभा में भाजपा के विजयी वाहिनी सम्मेलन के सिलसिले में आई हुई थीं। यहां संसदीय प्रवक्ता सतीश यादव, अजय प्रताप सिंह, प्रशांत पटेल , राकेश यादव, अनिल गुप्ता आदि ने स्वागत किया।

News source: U.P.SAMACHAR SEWA

Summary:  

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET