|
अलीगढ़, 26 सितम्बर। (उप्रससे)।
बेखोफ बदमाशों ने आज दिनदहाड़े पेट्रोल
पम्प के सेल्समैन को गोली मारकर 6 लाख 40
हजार रूपये लूट लिये। दिहाड़े हुई लूट की
वारदात से जिले में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार गभाना के साहू पेट्रोल
पम्प के सेल्समैन गोधन सिंह तथा जयपाल
सिंह मोटर साइकिल से पम्प का कैश 6 लाख 40
हजार रूपया लेकर स्टेट बैंक में जमा करने
जा रहे थे। मार्ग में सुबह करीब 10 बजे
पल्सर मोटर साइकिल सवार तीन बदमाशों ने
ओवरटेक करके उन्हे रोक लिया तथा गोली
मारकर गोधन सिंह को घायल कर दिया।
सेल्समैन को गोली मारकर बदमाश कैश लूट कर
फरार हो गए।
|