U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  यूपी में 2.54 लाख करोड़ का बिजली खरीद घोटाला
Tags: 
Publised on : 2011:09:27       Time 11:31                                  Update on  : 2011:09:27       Time 11:31

भ्रष्टाचार पर भाजपा ने फिर घेरा बसपा सरकार को

लखनऊ, 26 सितम्बर। (उप्रससे)। भारतीय जनता पार्टी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अपने विरोधियों को घेरने का अभियान फिर से जारी कर दिया है। पार्टी ने आज केन्द्र की यूपीए सरकार और राय की बसपा सरकार पर फिर भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप जड़े हैं। भाजपा ने दोनों आरोपों की बौछार करने वाली एक पुस्तिका भी जारी की है। इसे भाजापा के केन्द्रीय नेताओं किरीट सोमैया और मुख्तार अब्बास नकवी ने जारी किया। पार्टी ने बसपा सरकार पर 2.54 लाख तथा कांग्रेस नेतृत्व की यूपीए सरकार पर 4 लाख करोड़ रूपये के भ्रष्टाचार के आरोप लगाये हैं।

            भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने पुस्तिका जारी करते हुए बताया कि इसे प्रदेश भर में बांटा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मयावती सरकार चौतरफा घोटालों से घिरी हुई है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश में बिजंबना यह है कि चोर ही चौकीदार बन गए हैं। इसी कारण यहां भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उधर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री किरीट सौमैया ने प्रदेश के नेताओं के साथ लोकायुक्त के समक्ष शिकायत दर्ज करायी है। उन्होंने लोकायुक्त से प्रदेश में हुए 2.54 लाख करोड़ के बिजली घोटाले की जांच कराने की मांग की है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार ने बिजली ख्ररीद में धांधली की है। पार्टी का आरोप है कि राय में अधिक मूल्य पर बिजली खरीदने का करार निजी कंपनियों के साथ किया गया है। 

राजधानी में साढ़े चार लाख लूट

लखनऊ, 26 सितम्बर। (उप्रससे)। राजधानी लखनऊ में लुटेरों का आतंक है। वे किसी भी कालोनी और किसी भी मोहल्ले में बेखोफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस का इकबाल खत्म होने से अब रकम लेकर घर से बाहर निकलना और घर में किसी सदस्य को अकेले छोडना दोनों खतरे से खाली नहीं है। आज एक दिन में बदमाशों ने दो वारदातें करके करीब साढ़े चार लाख रूपये की सम्पत्ति लूट ली।

            राजधानी के सबसे सुरक्षित और अति व्यवस्थ माने जाने वाले विधान सभा मार्ग पर बदमाशों ने एक सेवानिवृत कर्मचारी से एक लाख रूपये लूट लिये। खदरा निवासी आरिफ गुलाम ने आज स्टेट बैंक आफ इण्डिया की लालबाग शाखा से एक लाख रूपये निकाले थे। वे रूपये निकाल कर घर जा रहे थे कि विधान सभा मार्ग पर दो बाइक सवार युवकों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और उनका नोटों से भरा थौला छीन कर भाग गए।

            दूसरी वारदात निराला नगर के सेक्टर सी में हुई। यहां आटो पार्ट्स के व्यवसायी परमवीर सिंह वोरा रहते हैं। वे आज सुबह अपने बेटे के साथ दुकान पर चले गए। छोटा बेटा और बेटी स्कूल चली गई। घर में पत्नी हरप्रीत अकेली थीं। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने घर की घंटी बजाई । दरवाजा खोलने पर उन्होंने देखा कि दो युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए खड़े हैं। एक ने उनके गले पर चाकू लगा दिया तथा दूसरे ने घर में घुसकर अलमारी से एक लाख रूपये नकद व ढाई लाख रूपये के जेवर निकाल लिये तथा फरार हो गए।

चारबाग उड़ाने की अफवाह, संदेह में इंस्टीटयूट

लखनऊ, 26 सितम्बर। (उप्रससे)। चारबाग रेलवे स्टेशन को ऊडाने की धमकी देने वाला ई-मेल राजधानी के एक इंस्टीटयूट से भेजा गाया था। यह खुलासा एटीएस और एसटीएफ की जांच में हुआ है। पुलिस मामले की विस्तृत छानबीन कर रही है। ज्ञातव्य है कि आज सुबह एक मीडिया संस्थान को  ई-मेल भेज कर बताया गया था कि चारबाग रेलवे स्टेशन के दो प्लेटफार्मों पर बम रखे हैं।

            ई-मेल की सूचना मिलने के बाद पुलिस महानिरीक्षक रेलवे भारी दल बल के साथ चारबाग रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। उन्होंने समूचे परिसर की छानबीन कराई। सभी प्लेटफामों के साथ-साथ खड़ीं ट्रेनों और यात्रयिों के सामान की भी सघन जांच हुई किन्तु कुछ हाथ नही लगा। इसके बाद पुलिस ने ई-मेल भेजने वाले की जांच शुरु की तो पता  चला कि यह बिजनौर क्षेत्र मे स्थित एक इंस्टीटयूट से भेजा गया है। हालांकि यह इस्टीटयूट पूरी तरह से वाई-फाई है। यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इंस्टीटयूट के आसपास कोई लैपटाप लाकर तो किसी ने ई-मेल नहीं कर दिया है। ताकि इंस्टीटयूट को बदनाम किया जा सके।

News source: U.P.SAMACHAR SEWA

Summary:  

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET