U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  सम्भल, हापुड़ और शामली के 28 को जिला बनने की संभावना
Tags: May be posibile Sambhal,Hapur & Shamli new district
Publised on : 2011:09:27       Time 23:45                                  Update on  : 2011:09:27       Time 23:45

-सर्वेश कुमार सिंह-
लखनऊ, 27 सितम्बर। (उप्रससे)। प्रदेश को कल तीन नए जिले मिल सकते हैं। इन जिलों के सृजन की संभावना मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जनपद स्थलों पर दौरों और सभाओं को लेकर प्रबल हुई है। संभावना है कि कल बुधवार को मुख्यमंत्री मायावती सम्भल, हापुड़ और शामली को जिला बनाने की घोषणा कर सकती हैं।
सूत्रों के अनुसार प्रदेश सरकार ने तीन नए जिलों के सृजन का काम पूरा कर लिया है। इसकी घोषणा कल तीनों सभाओं में मुख्यमंत्री द्वारा कर दी जाएगी। ज्ञातव्य है कि सम्भल, हापुड़ और शामली को जिला बनाये जाने की मांग बहुत पुरानी है। ये तीनों ही स्थान अपनी भौगोलिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति के कारण जिला बनने के मानक पूरे करते हैं। इनकों जिला बनाये जाने की संभावना कई दशक से व्यक्त की जा रही थी। किन्तु कालांतर में मुरादाबाद में अमरोहा, मेरठ में गाजियाबाद को जिला बना दिया गया था। किन्तु सम्भल और हापुड़ जिनके जिला घोषित होने की पूरी संभावना थी, वे जिना बनने से रह गए थे। अब इन स्थानों की मुराद पूरी होने की संभावना है।
सम्भल बर्तमान मे मुरादाबाद, हापुड़ गाजियाबाद मेंं और शामली मुजफ्फरनग जिले के अन्तर्गत है। ये तीनों ही स्थान अपनी-अपनी विशेषताओं के जाने जाते हैं। जहां सम्भल, ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व का स्थान है। वहीं हापुड़ और शामली कृषि उद्योगों के लिए जाना जाता है। शामली प्रदेश की सबसे बड़ी गुड़ मण्डी के रूप में प्रसिध्द है। हापुड़ में लकड़ी, हथकरघा का कपड़ा, कृषि यंत्रों का व्यापक स्तर पर व्यापार होता है। ये तीनों स्थान यदि कल जिला बन जाते हैं तो मुरादाबाद, मेरठ और सहारनपुर मण्डलों में एक-एक जनपद बढ़ जाएगा। इस प्रकार मुरादाबाद मण्डल में पांच जिले मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर और सम्भल हो जाएंगे। जबकि मेरठ मण्डल में छह जिले मेरठ, बागपत,गाजियाबाद, गौतमबुध्द नगर और हापुड़ हो जाएंगे। इसी प्रकार सहारनपुर मण्डल में अभी तक मात्र दो जनपद सहारनपुर और मुजफ्फरनगर हैं। शामली के जिला बन जाने पर इसमें तीन जिले सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली हो जाएंगे।
के.राममोहन राव बरेली के नए आयुक्त
लखनऊ, 27 सितम्बर। (उप्रससे)। मुख्यमंत्री मायावती के पश्चिम उत्तर प्रदेश के दौरे के एक दिन पहले बरेली मण्डल के आयुक्त को हटा दिया गया है। आयुक्त सुधीर महादेव बोबड़े को प्रतीक्षारत कर दिया गया है।
तबादाल आदेश के अनुसार चकबंदी आयुक्त के.राममोहन राव को बरेली का नया आयुक्त बनाया गया है। अभी तक यहां तैनात सुधीर महादेव बोबड़े को प्रतीक्षा मे रखा गया है। ज्ञातव्य है कि कल से मुख्यमंत्री पश्चिम उत्तर प्रदेश के तीन जिलों का दौरा करेंगी। वे मुरादाबाद, गाजियाबाद और मुजफ्फर नगर जाएंगीं।

News source: U.P.SAMACHAR SEWA

Summary:  

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET