U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  सर्राफ पिता-पुत्र को गोली मारकर लूटा, बेटे की मौत
Tags: Shaharanpur
Publised on : 2011:09:28       Time 14:56                                 Update on  : 2011:09:28       Time 14:56

सहारनपुर, 28 सितम्बर। (उप्रससे)। नगर में बीती रात बदमाशों ने एक सर्राफ और उसके बेटे को गोली मारकर लाखों रूपये की नकदी और जेवर लूट लिये। घायल बेटे की अस्पताल जाकर मौत हो गई।

दिल्ली से सोने चांदी के जेवरात लेकर घर के अंदर घुसते हुए हथियारबंद बाइक सवार बदमाशों ने पिता पुत्र सर्राफ पर गोलियों से ताबतोड फायरिंग करते हुए पिता पुत्र के गंभीर रूप से घायल कर उनके हाथों से लाखों रूपये का सोने चांदी व नकदी से बैग छीनकर फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हडकम्प मच गया। दोनों घायलों को पास स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डाक्टरों ने पुत्र को मृतक घोषित कर दिया। सूचना पर डीआईजी, एसएसपी सहित नगर विधायक तुरंत अस्पताल पहुंचे।

प्राप्त समाचार के अनुसार नगर में बीती देर शाम उस समय हडकम्प मच गया जब नगर के मौहल्ला माधवनगर निवासी खैरातीला जोकि नगर में सर्राफ बाजार में रोहित ज्वैलर्स के नाम से सर्राफ की दुकान करता है। मंगलवार को बाजार बंद होने के कारण अपने पुत्र रोहित के साथ दिल्ली से सोना चांदी व अन्य सामान लेने गए हुए थे। बताया जाता है कि जब वह दोनों देर शाम दिल्ली से सामान लेकर अपने मकान पर पहुंचे और मकान के अंदर घुसने लगे तो उसी समय दो हथियारबंद बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और ताबडतोड गोलियों बरसाते हुए रोहित व उसके पिता खैरातीलाल को गंभीर रूप से घायल कर उनके हाथ से लाखों रूपये का सोने चांदी से भरा बैग छिनकर फरार हो गये।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हडकम्प मच गया। दोनों घायलों को पास स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डाक्टरों ने पुत्र को मृतक घोषित कर दिया। सूचना पर डीआईजी, एसएसपी सहित नगर विधायक तुरंत अस्पताल पहुंचे। मौहल्ले में चली गोलियों से सनसनी फैल गयी। मौहल्लेवासियों ने घटना को लेकर रोष व्याप्त है।वहीं दूसरी ओर सूचना मिलते ही व्यापारी भी अस्पताल में पहुंच गये, जिन्हाेंने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। हंगामा कर रहे व्यापारियों का आरोप था कि बदमाश सरेआम व्यापारियों को लूट रहे है और पुलिस असहाय की तरह नजर आती है।            

News source: U.P.SAMACHAR SEWA

Summary:  

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET