बांदा,
२० जुलाई। जिले की पुलिस ने
दस्यु राम सिंह गिरोह के इनामी
दो बदमाशों को गिरफ्तार किया
है।
थाना फतेहगंज पुलिस ने
गुडरामपुर के जंगल से पप्पू गौड़
और गया पटेल को गिरफ्तार किया।
इनके कब्जे से एक बंदूक और एक
देशी रायफल बरामद हुई। ये दोनों
बदमाश दस्यु राम सिंह और बलखडिया
गैग के सक्रिय सदस्य रहे हैं।
इनके ऊपर चित्रकूट जिले में कई
अभियोग पंजीकृत हैं।