|
|
|
|
|
|
|
|
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी हुए कोरोना संक्रमित |
भाजपा नेता सिंह ने दी ट्वीट से जानकारी, मिलने वाले लोग कराएं अपना टेस्ट |
Tags: LUCKNOW, Swatantra Dev Singh, BJP State President, Corona Infected |
Publised on : 2020:08:02 Time 20:15 Last
Update on : 2020:08:02 Time 20:10 |
लखनऊ , 02 अगस्त, 2020 ( उ.प्र.समाचार सेवा)।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी कोरना संक्रमित पाये गए हैं। उनकी जांच रिपोर्ट आज पाजिटिव आयी है। श्री सिंह ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि उनके संपर्क में पिछले दस में आये सभी लोग अपनी जांच करा लें तथा स्वयं को कोरेंटाइन कर लें।
भाजपा अध्यक्ष ने ट्वीट में कहा कि उन्हें कोरोना के हल्के लक्षण थे। उन्होंने जांच करायी जोकि पाजिटिव आयी है। इसलिए उनके संपर्क में आये लोगों को जांच कराना जरूरी है।
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|