|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  Opinion  
 

जनक्रांति है बाईस का चुनाव : पवन सक्सेना

  • नावल्टी चौराहे पर सपा की साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत

Tags: #U.P Samachar Sewa , Pawan Saxena SP Leader Bareilly, Bycicle Rally
Publised on : 2021:08:05     Time 21:10

सपा नेता पवन सक्सेना बरेली में पत्रकारों से बातचीत करते हुएबरेली, 05 अगस्त 2021 ( उ.प्र.समाचार सेवा ) । आने वाला 2022 सिर्फ चुनाव ही नहीं है यह एक जनक्रांति है, जिसकी शुरुआत हो चुकी है। समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा के बाद सपा नेता डा. पवन सक्सेना ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह बात कही। करीब 11 बजे सपा कार्यालय से कार्यकर्ताओं का हुजूम साइकिलों पर सवार होकर निकला। दूर - दूर तक लाल टोपी पहने साइकिल सवार सपा कार्यकर्ताओं का हुजूम नजर आ रहा था।
इस मौके पर डा. पवन सक्सेना द्वारा समाजवादी साइकिल यात्रा के स्वागत हेतु नावल्टी चौराहे पर फूलों की बारिश करने वाली मशीनें लगाई गई थीं। डा. पवन सक्सेना व साथियों ने सबसे पहले पहुंचे पार्टी के महानगर महासचिव गौरव सक्सेना व साथियों का स्वागत किया। उसके बाद पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी का फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया गया। इस मौके पर सपा नेता प्रमोद यादव, अशफाक गाजी का भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता नीरज तिवारी, अलका सक्सेना का भी स्वागत हुआ।
साइकिल रैली में मीडिया से बातचीत में डा. पवन सक्सेना ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बदलाव की हवा चल रही है, साइकिल चल रही है। आज महान समाजवादी पुरोधा जनेश्वर मिश्र की जयंती है, यूपी की जनता महंगाई, भ्रष्टाचार से त्रस्त है। हजारों लोगों का काफिला आज सड़क पर है। यूपी में 2022 में अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। इस अवसर पर जाने माने लेखक, साहित्यकार व उद्यमी डा. राजेश शर्मा, संजय आहूजा, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष जौहरी, धर्मेन्द्र बंटी, सुमित सक्सेना, पुत्तन सक्सेना, पंकज शर्मा, सैय्यद आजम खां, अलमान, शैलेन्द्र सक्सेना, अनमोल तिवारी, नेमचंद छोटे, पलाश, सविता शर्मा, शिप्रा आहूजा, शिवांश आहूजा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET